झालावाड़: 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया वन अधिकारी, ACB के एक्शन से मचा हड़कंप!

झालावाड़ में ACB ने रिश्वत पर बड़ी कार्रवाई की गई. इसके जरिए रीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर और उनके ड्राइवर को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
jhalawar acb action
NDTV

Jhalawar acb action: राजस्थान के जिले झालावाड़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी ACB ने वन विभाग में बड़ी कार्रवाई की. जिसके तहत  वन विभाग के गश्तीदल के क्षेत्रीय वन अधिकारी और विभागीय चालक को 15000 रू की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है.

5000 रुपये प्रति गाड़ी मांग रहा था रिश्वत

कार्रवाई को लेकर ‎एसीबी झालावाड़ के IG साजिद खान ने बताया कि रायपुर क्षेत्र के रहने वाले इम्तियाज की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई. इम्तियाज टिंबर ट्रेडिंग का काम करता है.वह लाइसेंस लेकर लकड़ी खरीद कर बाहर सप्लाई करता है. फरियादी इम्तियाज ने शिकायत दी थी कि गश्ती दल के जरिए उससे 5000 रुपये प्रति गाड़ी रिश्वत मांगी जा रही है. मासिक बंदी के तौर पर हर महीने 15,000 रुपये देने पर सौदा तय हुआ.

Advertisement

जाल बिछाकर दबोचा

शिकायत मिलने के बाद ACB ने उसका सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया.और 4 जून को दोनों आरोपियों को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. एसीबी की एएसपी प्रेरणा शेखावत के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जबकि डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में पूरी टीम ने कार्रवाई को सफल बनाया.

मामले की जांच में जुटी टीम

एएसपी प्रेरणा शेखावत ने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही, उनके घर की तलाशी ली जा रही है और संबंधित दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस भ्रष्टाचार के खेल में और कौन-कौन से अधिकारी या कर्मचारी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: टोंक: कर्ज से परेशान दामाद का ससुर के घर पर डाका,  14 लाख की चोरी का पर्दाफाश

यह भी पढ़ें: डकैत जगन गुर्जर हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री, आरोपी विष्णु जाट ने खोले राज

Advertisement

Topics mentioned in this article