महज 6 साल की मासूम बच्ची का भी कर दिया सौदा, देह व्यापार गिरोह के चंगुल से पुलिस ने किया रेस्क्यू

झालावाड़ पुलिस ने देह व्यापार गिरोह के चंगुल से 6 साल की मासूम समेत 5 और लड़कियों को रेस्क्यू किया है. झालावाड़ से मुंबई तक फैले इस नेटवर्क में अब तक 15 लड़कियां मुक्त कराई जा चुकी हैं और 11 तस्कर गिरफ्तार हुए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
झालावाड़ पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.
NDTV Reporter

Jhalawar News: राजस्थान की झालावाड़ जिला पुलिस ने इंटर स्टेट ह्यूमन ट्रैफिकिंग और देह व्यापार गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने 5 और पीड़ित लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. इस कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि तस्करों ने महज 6 साल की एक मासूम बच्ची का भी सौदा कर उसे जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया था.

झालावाड़ से मुंबई तक नेटवर्क, 11 गिरफ्तार

एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जारी इस जांच में सामने आया कि यह गिरोह झालावाड़, बूंदी, टोंक, ग्वालियर और मुंबई तक सक्रिय था. आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रुपयों का लालच देकर उनकी नाबालिग बच्चियों को खरीदते थे. पुलिस ने इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार 8 आरोपियों के बाद अब मुंबई से 3 और मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया है. अब तक कुल 11 आरोपी पकड़े जा चुके हैं.

Advertisement

15 लड़कियां मुक्त, मनी ट्रेल की जांच जारी

इस पूरे रैकेट से अब तक कुल 15 लड़कियों को मुक्त कराया गया है, जिनमें 12 नाबालिग और 2 बालिग हैं (एक की उम्र का सत्यापन जारी है). इनमें दो बच्चियां 6 साल से कम उम्र की हैं। गृह जिलों के आधार पर इनमें 9 झालावाड़, 5 टोंक और 1 बूंदी की रहने वाली है. पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों में मिले भारी वित्तीय लेन-देन के आधार पर मनी ट्रेल की जांच कर रही है ताकि उनकी संपत्तियां जब्त की जा सकें.

ये भी पढ़ें:- नाबालिग के धर्मांतरण की कोशिश पर भड़का राजसमंद, हिंदू संगठनों ने बंद किया कस्बा; चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात