विज्ञापन

नाबालिग के धर्मांतरण की कोशिश पर भड़का राजसमंद, हिंदू संगठनों ने बंद किया पूरा कस्बा; चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

राजस्थान के राजसमंद जिले का भीम कस्बा आज पूरी तरह बंद है और चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है. इस वक्त हिंदू संगठनों का महापड़ाव शुरू हो चुका है, जिसमें शामिल हुए लोग जिला कलेक्टर और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं. जानिए क्या है यह पूरा मामला...

नाबालिग के धर्मांतरण की कोशिश पर भड़का राजसमंद, हिंदू संगठनों ने बंद किया पूरा कस्बा; चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
राजसमंद के भीम कस्बे में आज बाजार बंद है.
NDTV Reporter

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले के भीम कस्बे में पिछले दिनों एक नाबालिग किशोरी के अपहरण और धर्मांतरण के प्रयास का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस कथित लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है. पुलिस की ढीली कार्रवाई से नाराज हिंदू संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को भीम कस्बा संपूर्ण रूप से बंद (Rajsamand Bhim Bandh) है. कस्बे के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुजाजी चौक (Sujaji Chowk) स्थित हनुमान मंदिर के बाहर हजारों लोग एकत्रित होकर महापड़ाव डाल चुके हैं.

पहले समझिए क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, समुदाय विशेष के एक युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू समाज की नाबालिग किशोरी से दोस्ती की थी. इसके बाद आरोपी महिला उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया. परिजनों और हिंदू संगठनों को सूचना मिली कि किशोरी पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया जा रहा है. मामला सामने आते ही हिंदू संगठनों ने पुलिस पर दबाव बनाया, जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन कर लिया.

पुलिस की लगे मिलीभगत के आरोप

हिंदू संगठनों का आरोप है कि पुलिस इस गंभीर मामले में अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है और उसकी भूमिका संदिग्ध है. इसी के विरोध में आज भीम कस्बे के बाजार स्वैच्छिक रूप से पूरी तरह बंद रहे. फल-सब्जी मंडी से लेकर सभी मुख्य व्यापारिक प्रतिष्ठान ठप पड़े हैं. हालांकि, बंद के दौरान आम जनता की सहूलियत के लिए आवश्यक सेवाओं जैसे- एंबुलेंस, मेडिकल स्टोर, निजी व सरकारी अस्पताल और चाय-पान की दुकानों को खुला रखा गया है.

राजसमंद के भीम कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल को तैनात किया गया है.

राजसमंद के भीम कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल को तैनात किया गया है.
Photo Credit: NDTV Reporter

पुलिस छावनी बना पूरा भीम कस्बा

तनावपूर्ण स्थिति और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने भीम कस्बे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है. सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए जिले के 7 पुलिस थानों के जाब्ते सहित भारी पुलिस बल लगाया गया है. 8 थाना अधिकारियों को अलग-अलग संवेदनशील पॉइंट्स पर तैनात किया गया है.

SDM कर रहे समझाने की कोशिश 

दोपहर बाद सुजाजी चौक पर हिंदू संगठनों की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाजसेवी गोपाल पीटीआई सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारी जिला कलेक्टर और एसपी को तुरंत मौके पर बुलाने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं. हालांकि धरना स्थल पर तैनात उपखंड अधिकारी (SDM) और डीवाईएसपी (DySP) भीम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार लोगों को समझाने और उचित कार्रवाई का भरोसा दे रहे हैं, लेकिन आक्रोशित लोग टस से मस होने को तैयार नहीं हैं.

ये भी पढ़ें:- "अशोक गहलोत मुझे बेटा मानते हैं", प‍िता की पुण्‍यत‍िथ‍ि पर बोले सचिन पायलट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close