झुंझुनूं कलेक्टर का व्हाट्सएप हुआ हैक! परिचितों को मैसेज भेज मांगे जा रहे रुपए

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने खुद भी अपने व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से अकाउंट हैक होने की जानकारी साझा की है और सभी परिचितों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के मैसेज पर विश्वास न करें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan News: झुंझुनूं के जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है. हैकर द्वारा उनके परिचितों और संपर्क सूची में शामिल लोगों को मैसेज भेजकर रुपये की मांग की जा रही है. जानकारी के अनुसार डॉ. अरुण गर्ग इन दिनों जयपुर में अपनी बेटी के शादी कार्यक्रम में व्यस्त हैं. इसी दौरान उनके व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की जानकारी सामने आई. जब परिचितों को संदिग्ध संदेश प्राप्त हुए तो मामले की सूचना कलेक्टर तक पहुंची.

SP को कलेक्टर ने दी जानकारी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. गर्ग ने तुरंत झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी. इसके बाद एसपी ने साइबर सेल की टीम को सक्रिय कर जांच शुरू करवा दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हैकिंग विदेश से संभवतः वियतनाम से, किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

Advertisement

कलेक्टरने बोले- पहले नंबर जांच लें

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने खुद भी अपने व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से अकाउंट हैक होने की जानकारी साझा की है और सभी परिचितों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के मैसेज पर विश्वास न करें. साइबर टीम तकनीकी माध्यमों से हैकर का पता लगाने और अकाउंट को सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि कोई उनकी फोटो और अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर रहा है. ऐसा किसी भी फर्जी मैसेज का जवाब देने से पहले मेरे असली नंबर की जांच कर लें. 

यह भी पढे़ं-

भरतपुर: 15 साल पुराने गोलीकांड में 23 लोगों को सजा, 12 को उम्र कैद- 11 को 7 वर्ष जेल

राजस्थान में पकड़े गए 80000 हजार रुपये के नकली नोट, जब्त किए गए 500-200 और 50 रुपये के नोट

राजस्थान के बजट में किसान, युवा, कर्मचारियों को क्या मिला, विधानसभा में पेश हुआ 21.52 लाख करोड़ का बजट

Advertisement