विज्ञापन

भरतपुर: 15 साल पुराने गोलीकांड में 23 लोगों को सजा, 12 को उम्र कैद- 11 को 7 वर्ष जेल

भरतपुर के पीपला गांव में 15 साल पुराने चुनावी विवाद में हत्या और मारपीट के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. 12 आरोपियों को उम्रकैद और 11 को 7-7 साल की सजा दी गई है.

भरतपुर: 15 साल पुराने गोलीकांड में 23 लोगों को सजा, 12 को उम्र कैद- 11 को 7 वर्ष जेल
15 साल पुराने चुनावी विवाद में 23 लोगों को हुआ सजा.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र के पीपला गांव में 16 अगस्त को हुए चुनावी विवाद और हिंसा के मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 3 ने अहम निर्णय सुनाया है. अदालत ने 23 लोगों को दोषी ठहराते हुए 12 को आजीवन कारावास और 11 को 7-7 वर्ष की सजा सुनाई. फैसले के बाद सभी दोषियों को कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल सेवर भेजा गया.

बस स्टैंड पर शुरू हुआ था विवाद

अपर लोक अभियोजक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दयाचंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका भतीजा राकेश गांव के बस स्टैंड पर खड़ा था. तभी सौदान सिंह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचा और राकेश से मारपीट शुरू कर दी. जब परिवार के लोग बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई. इसी दौरान सौदान सिंह ने राकेश को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. कई अन्य लोग भी घायल हुए.

दयाचंद ने सौदान सिंह सहित 15 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने जांच के बाद 15 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया. सुनवाई के दौरान भोजा, सौदान और राजू की मौत हो गई लेकिन अदालत ने उन्हें भी दोषी माना.

दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट

घटना के दिन ही श्यामलाल ने भी पलटवार करते हुए 54 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. उसने आरोप लगाया कि दयाचंद पक्ष ने उसके परिवार पर हमला किया. पुलिस जांच में 11 लोगों को आरोपी पाया गया और उनके खिलाफ अदालत में चालान पेश किया गया.

अदालत का संतुलित फैसला

लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने पहले पक्ष के 12 आरोपियों को उम्रकैद और दूसरे पक्ष के 11 आरोपियों को 7-7 साल की सजा सुनाई. यह मामला वर्षों से लंबित था और अब जाकर न्यायिक प्रक्रिया पूरी हुई.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के 10वीं और 12वीं के छात्रों को सीएम भजनलाल ने क्या दी टिप्स, 12 फरवरी से परीक्षा शुरू

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close