Jhunjhunu Chirawa suicide case: एक युवक के जरिए आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बगड़ निवासी आनंद नायक का शव किराए के मकान में फंदे पर लटका हुआ मिला.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.
बड़े भाई के कमरे पर आया था मृतक
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बगड़ निवासी आनंद नायक पुत्र मधुसूदन के रूप में हुई है. जो कल यानी ( रविवार) अपने बड़े भाई के पास मिलने आया था. जो पिलानी रोड स्थित एक मकान में किराए पर रहता है. जहां सोमवार को कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला. जिसके बाद आसपास के लोगों में घटना की सूचना फैलते ही अफरा-तफरी मच गई.
प्रेम संबंध टूटने के बाद अवसाद में था युवक
सूत्रों के अनुसार आनंद पिछले करीब एक साल से उड़ीसा निवासी एक महिला के साथ प्रेम संबंध था, जिसके साथ वह रह रहा था. करीब एक महीने पहले महिला उसे छोड़कर चली गई थी. इसके बाद से युवक मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगा था. जिसके बाद प्रारंभिक तौर पर इसी तनाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है.
परिजनों के आने पर मंगलवार को होगा पोस्टमार्टम
हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई. लेकिन देर शाम तक परिवार के सदस्य अस्पताल नहीं पहुंच सके. ऐसे में शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा.फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: घर में लगा था सोलर प्लांट, फिर भी थमा दिया 39,93,401 रु का बिजली बिल, देखते ही परिवार के उड़े होश