JJM Scam में फरार आरोपी समेत रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल की तलाश जारी, 21 शहरों में 100 से ठिकानों पर ACB रेड

एसीबी कुल 40 से अधिक अलग अलग स्थानों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई है. जांच के दायरे में जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जोधपुर, झालावाड़, कोटा, नागौर, विराटनगर, निवाई, देवली, आमेर, गंगापुर सिटी के अलावा दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, सोहना समेत अन्य शहर शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल

JJM Scam Update: राजस्थान के चर्चित जल जीवन मिशन (JJM)  घोटाले में फरार चल रहे आरोपी पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल सहित अन्य संदिग्धों की तलाश में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई तेज हो गई है. एसीबी की विशेष टीम लगातार कई राज्यों में दबिश दे रही है और अब तक 21 शहरों में 100 से अधिक संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है. हालांकि अब तक सुबोध अग्रवाल का पता नहीं चल पाया है. एसीबी के अनुसार 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ सघन सर्च ऑपरेशन 4 मार्च 2026 तक लगातार 16 दिनों से जारी है. 

जयपुर से लेकर दिल्ली-नोएडा तक छापेमारी

इस दौरान कुल 40 से अधिक अलग अलग स्थानों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई है. जांच के दायरे में जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जोधपुर, झालावाड़, कोटा, नागौर, विराटनगर, निवाई, देवली, आमेर, गंगापुर सिटी के अलावा दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, सोहना समेत अन्य शहर शामिल हैं.

सूत्रों के मुताबिक एसीबी की टीमें लगातार ठिकानों की निगरानी कर रही हैं. इन शहरों में 100 से अधिक संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है, जिनमें आरोपी के रिश्तेदारों के मकान, दोस्तों के आवास, फार्महाउस और होटल भी शामिल हैं.

50 लोगों से पूछताछ

जांच के दौरान एसीबी अब तक करीब 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. इनमें रिश्तेदार, दोस्त, ड्राइवर, बिजनेस पार्टनर और अन्य सहयोगी शामिल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा एसीबी ने चार अन्य व्यक्तियों को भी पूछताछ के लिए तलब किया है, जिनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisement

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में तकनीकी निगरानी के साथ साथ स्थानीय इनपुट भी जुटाए जा रहे हैं. टीमों को विभिन्न राज्यों में समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान SOG की कार्रवाई, सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा में फर्जी उम्मीदवार बनकर बैठा आरोपी पकड़ा