विज्ञापन

जोधपुर एयरपोर्ट के रनवे के मेंटेनेंस का काम पूरा, 28 अप्रैल से फिर उड़ेंगी फ्लाइट्स

रनवे के तीसरे चरण का काम 28 अप्रैल से  शुरू होगा, लेकिन इसका नियमित उड़ानों पर किसी प्रकार का असर नहीं देखा पड़ेगा.

जोधपुर एयरपोर्ट के रनवे के मेंटेनेंस का काम पूरा, 28 अप्रैल से फिर उड़ेंगी फ्लाइट्स
जोधपुर एयरपोर्ट से 28 अप्रैल से उड़ान शुरू हो गई है.

जोधपुर पर्यटन नगरी के रूप में विश्व मानचित्र में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले जोधपुर में बीते 1 महीने से जोधपुर का सिविल एयरपोर्ट रनवे मेंटेनेंस के कारण बंद था. लेकिन, अब रनवे मेंटेनेंस का दूसरे चरण का कार्य पूरा हो गया है और अब 28 अप्रैल को जोधपुर का सिविल एयरपोर्ट ऑपरेशनल होगा, और डॉमेस्टिक फ्लाइट्स का आवागमन भी शुरू हो सकेगा, जिससे बीते एक महीने से हवाई यात्रा का सफर तय करने वाले यात्रियों को भी अब अपसहूलियत मिल सकेगी. 

ऑनलाइन बुकिंंग शुरू  

28 अप्रैल से शुरू होने वाली नियमित फ्लाइट्स की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. जोधपुर एयरपोर्ट के इस रनवे का मेंटेनेंस का कार्य तीन चरणों में पूरा होना है, जिसके दूसरे चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, और 28 अप्रैल से तीसरे चरण के कार्य शुरू होने के साथ ही फ्लाइटों का आवागमन भी शुरू हो जाएगा.

रनवे की उम्र 10 से अधिक 

जोधपुर एयरपोर्ट का यह रनवे नई तकनीक के साथ तैयार हो रहा है, जो पहले की तुलना में अब जलरोधी और अधिक टिकाऊ होगा. इसमें विशेष किस्म की कंक्रीट लेयर उन्नत ड्रेनेज सिस्टम बनाया गया है. इसकी संरचना भूकंपरोधी है. रनवे की उम्र करीब 10 वर्ष से अधिक है. 

दिल्ली-मुंबई के लिए रोज 2-2 फ्लाइट 

दिल्ली और मुंबई के लिए प्रतिदिन 2-2 फ्लाइट उपलब्ध रहेंगी. समर शेड्यूल लागू होगा, जिससे 6 शहरों से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी, और इसमें विशेष रूप से दिल्ली और मुंबई के अलावा बेंगलुरु, अहमदाबाद पुणे और हैदराबाद की फ्लाइट्स की मिल सकेगी. 28 अप्रैल को एयरपोर्ट खुलने के साथ यह समर शेड्यूल भी लागू होगा.

यश्ह भी पढ़ें: दोस्त के साथ गया शादी में और उसी की पत्नी से किया रेप, IRS की बेटी की हत्या से पहले अलवर में आरोपी की करतूत

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close