Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में पुलिस और DST वेस्ट टीम ने ड्रग्स के ब्लैक मार्केट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें उन्हें लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवर के साथ MD ड्रग्स मिली है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. यह कार्रवाई जिले के चौपासनी इलाके में की गई. यह कार्रवाई जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान के निर्देशन में DST वेस्ट टीम ने की. इस कार्रवाई को शहर में ड्रग्स और अवैध संपत्ति के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. वही कार्रवाई में जब्त किए सामानों को जब एक मेज पर रखा गया तो सबकी आंखे फटी की फटी रह गई. मेज पर एक साइड नोटों से भरा सूटकेस, चांदी की पायल से भरी थाल और लाखों के गहनों को सजा के रखा गया था जिसे देख हर कोई दंग रह गया था.
97 ग्राम MD ड्रग्स, 13 लाख रुपये कैश और लाखों का सोना-चांदी जब्त
कार्रवाई के बारे में पुलिस ने बताया कि जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान के निर्देश पर जोधपुर पुलिस ने DST वेस्ट टीम के साथ मिलकर इस कार्रवाई में करीब 97 ग्राम MD ड्रग्स, 13 लाख रुपये कैश और लाखों का सोना-चांदी जब्त किया है. ज्वेलरी का वजन 1 kg से ज्यादा बताया जा रहा है. DST वेस्ट टीम पिछले कई दिनों से मामले की सीक्रेट जांच में लगी हुई थी, जिसके बाद पुख्ता जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई। साथ ही आरोपी राकेश निवासी गोदावास को हिरासत में लिया गया है.
आरोपी से पूछताछ पुलिस पूछताछ जारी
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है. ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. साथ ही जब्त सोना-चांदी और नकदी के स्रोत की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. इस कार्रवाई में पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा और सहायक पुलिस आयुक्त रविंद्र बोथरा (वृत प्रताप नगर) के नेतृत्व में की गई. इसमें सब इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह के साथ कांस्टेबल विशेष भूमिका कांस्टेबल राजूलाल मीणा , राजू सिंह ,राजूराम, प्रेमाराम और मंथराज शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: किशनगढ़ में आधी रात में नीलगाय के अंगों को बेरहमी से काटा, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार