विज्ञापन

Jodhpur Road Accident: पिकअप ने स्कूल बस को मारी जोरदार टक्कर, 12 से अधिक बच्चे घायल; मौके पर मची चीख-पुकार

Rajasthan News: जोधपुर के शिकारगढ़ में भीषण सड़क हादसा में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की बस को एक तेज रफ्तार पिकअप ने जो टक्कर मारी. इस हादसे में बस पलटने से 12 से अधिक बच्चे घायल हो गए.

Jodhpur Road Accident: पिकअप ने स्कूल बस को मारी जोरदार टक्कर, 12 से अधिक बच्चे घायल; मौके पर मची चीख-पुकार
Jodhpur School Bus Accident
NDTV

Jodhpur Road Accident News: राजस्थान के जोधपुर जिले के शिकारगढ़ क्षेत्र के पास एक निजी स्कूल और बस की टक्कर की घटना सामने आई है, जिसमें 12 से अधिक बच्चे घायल होने की सूचना मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया.जहां उनका उपचार जारी है.घटना की सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

बच्चों को छोड़ने के लिए घर जा रही थी बस

मामले का जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बस निजी स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर की थी. शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए जा रही थी तभी उचियारड़ा के पास एक मोड़ पर पीछे से तेज गति से आई पिकअप ने तेजी से बस को टक्कर मारी जिससे ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और बस बच्चों समेत पलट गई .

पीछे से तेज गति से आई पिकअप ने तेजी से बस को टक्कर मारी

पीछे से तेज गति से आई पिकअप ने तेजी से बस को टक्कर मारी
Photo Credit: NDTV

 12 से अधिक बच्चे को आई चोटें

 पुलिस ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि  12 से अधिक बच्चे इस हादसे में घायल हो गए जिसमें 7 बच्चों को चोटें आई. वहीं एक बच्चे के पैर में फैक्चर होने के साथ ही सर में भी चोट आई है जिसका उपचार भी जारी है. चिकित्सा विभाग के अनुसार उपचार लेने वाले सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. 

कार्रवाई करने की कही बात

वहीं  हादसे को लेकर परिजनों ने भी अपना गुस्सा और चिंता जाहिर की. उन्होंने हादसे को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जांच की मांग की. घटना को शिक्षा विभाग  के अधिकारियों ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं और घायल बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल चाल लिया. साथ ही बताया कि घटना के समय बस में करीब 13 बच्चे  सवार थे जो घायल हुए जिनमें से  अधिकांश  बच्चों को फिलहाल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है . साथ ही उन्होंने जानकारी दी की अब जल्दी विभाग ऐसी बाल वाहिनियों और तेज गति से चलने वाली गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में क्यों हो रही देरी- हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर सरकार से मांगा जवाब

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close