विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2026

Kailadevi lakhi mela 2026: कैलादेवी चैत्र लक्खी मेला शुरू, 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, रोडवेज ने उतारीं 300 स्पेशल बसें

Rajasthan News: करौली के प्रसिद्ध कैलादेवी धाम में चैत्र लक्खी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया है. 1 अप्रैल तक चलने वाले इस मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं के लिए 300 रोडवेज बसें संचालित की जा रही हैं.

Kailadevi lakhi mela 2026: कैलादेवी चैत्र लक्खी मेला शुरू, 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, रोडवेज ने उतारीं 300 स्पेशल बसें
Kailadevi Lakhi Mela
NDTV

Kailadevi Lakhi Mela: राजस्थान के करौली जिले में स्थित उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ कैलादेवी धाम में सोमवार से चैत्र लक्खी मेला शुरू हो गया. मेले के पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए दरबार में पहुंचे. यह मेला 16 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगा. 

40 से 50 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

प्रशासन  और मंदिर ट्रस्ट के आंकड़ों के अनुसार, मेले के पहले दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस दौरान करीब  40 से 50 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन का समय सुबह 4 बजे मंगला आरती से रात 9 बजे तक निर्धारित किया है.

माता के दर पर उमड़ी भक्तों की भीड़

माता के दर पर उमड़ी भक्तों की भीड़
Photo Credit: NDTV

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

करौली जिला पुलिस अधीक्षक (SP) लोकेशन सोनवाल ने बताया कि कैलादेवी चैत्र लक्खी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है.मेले में सुरक्षा के लिए लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और निगरानी के लिए 320 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा  6 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, करीब 16 डीएसपी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से पुलिस बल तैनात किए गए है. 

मेले में सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर सहित टोल नाका, चुंगी, बस स्टैंड, ट्रक यूनियन, गंगापुर मोड़, चौकी और कैलादेवी क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस जवान लगाए गए हैं. 

 पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

मेले में उमड़ी भारी भीड़
Photo Credit: NDtv

श्रद्धालुओं के लिए बिछा पलक-पावड़ा

हिण्डौन से कैलादेवी तक करीब 50 से 55 किलोमीटर लंबे मार्ग पर भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है. जगह जगह पर  कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा भंडारे लगाए गए हैं, जहां पदयात्रियों के लिए भोजन, चाय-पानी, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है. वही मेले में उमड़ी भीड़ को देखते राजस्थान रोड़वेज ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 300 बसें प्रदेश के 45 डिपो से संचालित की हैं.

यह भी पढ़ें;  Rajasthan: ईरान-इजराइल युद्ध की मार केसर के व्यापार पर पड़ी महंगी, 40 हजार रुपये प्रति किलो पहुंचे दाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com