ओम बिरला का प्रचार करने कोटा पहुंचे कपिल मिश्रा, कहा- 'इस बार अद्भुत हो रहा चुनाव'

लोकसभा चुनाव के बीच राजस्थान में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने कोटा पहुंचे भाजपा प्रवक्ता कपिल मिश्रा ने कहा कि कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र पर भी अद्भुत चुनाव हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कोटा पहुंचे कपिल मिश्रा की तस्वीर

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में आज यानी की शुक्रवार को पहले चरण के 12 सीटों पर मतदान हो रहा हैं. साथ ही दूसरे चरण के प्रचार के लिए बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है. बीजेपी देशभर से अपने दिग्गज नेताओं को राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए भेज रही है. इसी क्रम में दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा आज कोटा दौरे पर रहें. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. जीएमए प्लाजा में कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया के पदाधिकारी की चाय पर चर्चा के रूप में बैठक ली. साथ ही चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

'बदलते हुए भारत के भविष्य का चुनाव'

कपिल मिश्रा ने कहा कि यह बदलते हुए भारत के भविष्य का चुनाव है. इसलिए यह अद्भुत है और इस बार बीजेपी 400 का लक्ष्य पार करेगी. देश में कहीं भी विपक्ष राजनीतिक भूमिका में नजर नहीं आ रहा है और वह राष्ट्र का होकर कार्य कर रहा है. व्यक्तिगत आरोप के संबंध में उन्होंने कहा कि इसका जनता इस चुनाव में वोटिंग करके देगी. 

Advertisement

जातिवाद पर बोलें कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा ने कहा कि 'इस चुनाव में पूरे देश में जातीय फैक्टर कहीं भी नजर नहीं आ रहा है. देश में सभी एकजुट है इसलिए राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 सहित अन्य कार्य पूरे हो सके. देश में यह चुनाव ऐतिहासिक है और कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र पर भी अद्भुत चुनाव हो रहा है.' बैठक में शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन के साथ सोशल मीडिया टीम के प्रभारी और मंडल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहें.'

ये भी पढ़ें- नागौर में मतदान के बीच बेनीवाल और मिर्धा समर्थकों में झड़प, जमकर चले लात-घुसे, भाजपा नेता को आई चोट


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.