जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में टूटी सांसें; करौली जिला कारागार में बंदी की मौत से मचा हड़कंप

करौली जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद एक 40 वर्षीय बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कराई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
करौली जिला कारागार में बंदी की मौत हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान के करौली शहर के जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद एक कैदी की उपचार के दौरान मौत हो जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान असलम उर्फ कालू लुहार 40 वर्ष पुत्र बाबू खान निवासी पुरानी सब्जी मंडी भूड़ारा बाजार करौली के रूप में हुई है. घटना के बाद नियमानुसार मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है.

स्थायी वारंटी के तहत हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार असलम को कोतवाली थाना करौली पुलिस ने 22 फरवरी को स्थायी वारंटी के तहत गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए. इसके बाद उसे जिला कारागार में रखा गया था.

Advertisement

पहले से चल रहा था इलाज

जेल प्रशासन के मुताबिक बंदी पिछले कुछ समय से बीमार था और उसका उपचार चल रहा था. 23 फरवरी को उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल दिखाया गया. अगले दिन 24 फरवरी को हालत और गंभीर हो गई. तब जेल प्रशासन ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल में तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. चिकित्सकों का कहना है कि बंदी पहले से अस्वस्थ था और उसका इलाज जारी था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे.

मजिस्ट्रेट कर रहे हैं जांच

नियमों के तहत पूरे मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिप्टी अनुज शुभम ने बताया कि बंदी को नियमानुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था और तबीयत बिगड़ने पर समय पर अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Rajasthan Bus Strike: 'नहीं देंगे PM मोदी की रैली के लिए बसें', राजस्थान में हड़ताल के दूसरे दिन प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने किया बड़ा ऐलान