Rajasthan: हाईटेंशन तार से करंट लगने पर जिंदा जले बाइक सवार 3 लोग, पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग

जैसे ही बिजली का तार मोटरसाइकिल की टच हुआ तो तुरंत ही बाइक में आग लग गई और तीनों युवकों की मौत हो गई. कांग्रेस नेताओं ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हाईटेंशन तार से करंट लगने पर जिंदा जले बाइक सवार 3 लोग

राजस्थान के करौली जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है. हाई टेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कांग्रेस पार्टी ने इस हादसे के लिए सीधे तौर पर बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है और सरकार से इस हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है. साथ ही कांग्रेस नेताओं ने जांच करके दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने तो करौली में हुए इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है.

तार के संपर्क में आते ही बाइक में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, टोडाभीम के ग्राम भोपर में नंदी की ढाह पर हादसा उस समय हुआ, बाइक सवार तीन युवक हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गए. टोडाभीम के पुलिस उपाधीक्षक मुरारी लाल मीणा ने बताया कि भोपुर में तीन युवक लोग मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान वे सड़क पर टूटे पड़े एक हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गए.

Advertisement

जैसे ही बिजली का तार मोटरसाइकिल की टच हुआ तो तुरंत ही बाइक में आग लग गई और तीनों युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अखाड़ा गांव निवासी रामबाबू, विष्णु और चौबे जाटव के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 

अशोक गहलोत समेत कांग्रेस नेताओं ने जांच की मांग की

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे में तीन मजदूरों की जिंदा जलकर मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह खबर बेहद हृदयविदारक है. उन्होंने इस घटना की जांच की मांग करते हुए कहा कि जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, सचिन पायलट ने कहा कि टोडाभीम के ग्राम भोपर में 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटने के कारण करंट लगने से तीन लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुःखद है. पायलट ने राज्य सरकार और प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भोपुर, बालघाट (टोडाभीम) में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही करौली, जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतकों के परिवारजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात की है.

Advertisement

यह भी पढे़ं- डकैत जगन गुर्जर की अजमेर सेंट्रल जेल में हत्या, कभी CM वसुंधरा के महल को उड़ाने की दी थी धमकी