विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2026

करणी सेना-सवर्ण समाज का कल जयपुर में विरोध प्रदर्शन, UGC के नए नियम के खिलाफ जुटेंगे लोग

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह कानून उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ को हराने के लिए थोपा जा रहा है. चुनाव के बाद इसे वापस भी ले लिया जाएगा.

करणी सेना-सवर्ण समाज का कल जयपुर में विरोध प्रदर्शन, UGC के नए नियम के खिलाफ जुटेंगे लोग
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना

Rajasthan News: यूजीसी के नए नियम के खिलाफ करणी सेना और सवर्ण समाज बुधवार, 18 मार्च को जयपुर में बड़ा आंदोलन करने जा रहा है. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने जयपुर में होने वाले आंदोलन में सवर्ण समाज के लोगों से पहुंचने की अपील की है. महिपाल मकराना ने कहा कि लड़ाई सवर्ण समाज के हित के लिए हैं, लड़ाई सवर्ण समाज के बच्चो के भविष्य के लिए हैं. हमारी कोशिश है कि हर सवर्ण समाज के व्यक्ति तक पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद करके यूजीसी के विरोध उठाने की मुहिम में सभी साथ आए.

'खुद को डिफेंड नहीं कर पाएंगे'

महिपाल मकराना ने आगे कहा कि अगर सरकार बात नहीं मानती तो मुंह काला किया जाएगा. यह हिंदुओं को बांटने वाला काला कानून है. इससे कॉलेज में ही बच्चों के बीच द्वेष पैदा होगा और सवर्ण समाज के बच्चों का पढ़ना मुश्किल हो जाएगा. एक फर्जी शिकायत से आपका रजिस्ट्रेशन रद्द हो जाएगा. आपको अधिकार भी नहीं होगा कि आप खुद को डिफेंड कर पाए. यूजीसी के नए नियम को लेकर महिपाल मकराना ने कहा कि यह बिल घोषित करता है कि आप जन्मजात अपराधी हैं. 

'भविष्य को बचाने के लिए एकजुट होना जरूरी'

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह कानून उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ को हराने के लिए थोपा जा रहा है. चुनाव के बाद इसे वापस भी ले लिया जाएगा. किसी भी राज्य सरकार से हमारा कोई विरोध नहीं है. लेकिन जिसने यह कानून बनाया, मोदी जी उसे तुरंत पद से हटा दें. मकराना ने कहा कि कल जयपुर में हम सिर्फ झांकी दिखाएंगे. कोर्ट में सुनवाई के बाद अगर जरूरत पड़ी तो देशभर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा.

मकराना ने आगे कहा कि सवर्ण युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए एकजुट होना जरूरी है. कल जयपुर में रामलीला मैदान के सामने में होने वाले इस आंदोलन में सवर्ण समाज के हजारों लोग शामिल होने वाले हैं. करणी सेना का दावा है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन सवर्ण समाज के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी.

रिपोर्ट- बालविरेंद्र सिंह शेखावत

यह भी पढे़ं-

उदयपुर: मेवाड़ राजपरिवार संपत्ति विवाद में पद्मजा कुमारी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट से मांग खारिज

NCERT ने हटाया मराठा साम्राज्य का विवादित नक्शा, मैप में जैसलमेर को दिखाने पर उठा था विवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com