निकाय चुनाव में करणी सेना की अपील- 'ना बीजेपी को वोट दो ना कांग्रेस को'

Karni Sena Protest: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने मतदाताओं से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही के टिकट पर लड़ रहे उम्मीदवारों को वोट नहीं देने की अपील की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महिपाल सिंह मकराना ने नागौर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
NDTV

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में राजपूत करणी सेना की एक अपील से एक नई हलचल पैदा हो गई है. करणी सेना सहित कुछ अन्य संगठनों ने चुनाव में मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों का विरोध करने का आह्वान किया है. करणी सेना सहित बड़ी संख्या में सवर्ण समाज की ओर से केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से यूजीसी बिल लाए जाने का विरोध किया जा रहा है. वे लगातार इस बिल को वापस लेने की मांग कर रही हैं. इसी क्रम में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने पंचायत एवं निकाय चुनाव में भाजपा तथा कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की है. आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन महिपाल सिंह मकराना अपने समर्थकों के साथ नागौर स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध करने पहुंचे.

'काला कानून वापस लेना होगा'

महिपाल सिंह मकराना ने कहा,"केंद्र की भाजपा सरकार  यूजीसी बिल के द्वारा सवर्ण समाज को अलग-अलग जातियों में बांटने के प्रयास कर रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.इस बिल के विरोध में सात-आठ महीने से हम सड़कों पर हैं और पूरे देश में 1100 किलोमीटर की यात्रा की है. पूरा देश देख रहा है कि हम अपने बच्चों की लड़ाई लड़ रहे हैं. अगर कोई काला कानून लाता है तो उसे काला कानून वापस लेना पड़ेगा."

Advertisement

मकराना ने कहा कि इस यूजीसी बिल के करण स्वर्ण समाज के कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जेल के ताले खुल जाएंगे और अनावश्यक तौर पर एससी एसटी ओबीसी वर्ग द्वारा उनको प्रताड़ित किया जाएगा. उनके खिलाफ कई मुकदमे लगेंगे जो कि सवर्ण समाज के हमारे बच्चों के भविष्य को खराब करेंगे.

स्वरा भास्कर को करणी सेना की धमकी- 'अब तेरा नंबर है, जहां मिलेगी, वहीं पिटेगी"

बीजेपी-कांग्रेस का बहिष्कार

मकराना ने कहा कि इस तरह के काले कानून को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है और करणी सेना इसी के चलते निकाय चुनाव सहित आने वाले सभी चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील कर रही है. मकराना ने कहा,"जो भी बीजेपी या कांग्रेस का टिकट लेकर आएंगे हम उनको वोट नहीं करेंगे और जो निर्दलीय हैं और यूजीसी के मुद्दे पर हमारे साथ हैं, वही मेयर, चेयरमैन और पार्षद बनाएगा."

ये भी पढ़ें-: राजस्थान में पूर्व IPS की पिटाई, मिठाई खिलाकर थप्पड़ मारने वाला युवक बोला- 'मेरे पास टिकट चोरी का सबूत'

Topics mentioned in this article