राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मार कर हत्या, लॉरेंस गैंग ने दी थी धमकी

खबर के मुताबिक़ दो लोग स्कूटी पर आये थे जिन्होंने गोगामेड़ी और उनके गनमैन पर हमला कर दिया. ख़बरों के मुताबिक उनपर दो राउंड फायर किये गए . 

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

Rajpoot Karni Sena: श्री राष्ट्र्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी. कुछ देर पहले उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. उन्हें जयपुर के मेट्रोमास अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खबर के मुताबिक़ गोगामेड़ी के गनमैन पर भी हमला किया गया है. 

खबर के मुताबिक़ बदमाश सुखदेव गोगामेड़ी और उनके गनमैन नरेन्द्र को मारी गोली मार कर भाग गए. बदमाशों ने घर में कूदकर घटना को अंजाम दिया. उसके बाद श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां गोगामेड़ी को मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी पड़ताल में जुटी है.

Advertisement

यह घटना श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की घटना. इससे पहले लॉरेस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में दी धमकी थी. इस पर गोगामेड़ी ने जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया था.

खबर के मुताबिक़ दो लोग स्कूटी पर आये थे जिन्होंने गोगामेड़ी और उनके गनमैन पर हमला कर दिया. ख़बरों के मुताबिक उनपर दो राउंड फायर किया गया. कुछ दिन पहले उन्हें लॉरेंस गैंग ने धमकी थी. 

(खबर अपडेट की जा रही है)