विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2025

Kartikey-Amanat Wedding: आज जोधपुर में होगी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे की शाही शादी, उम्मेद भवन में होगा समारोह

Kartikey Chouhan Wedding: वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई केंद्रीय मंत्री, राजनेता और कई उद्यमी आएंगे.

Kartikey-Amanat Wedding: आज जोधपुर में होगी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे की शाही शादी, उम्मेद भवन में होगा समारोह

Wedding Function in Ummed Bhawan Jodhpur: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी आज जोधपुर स्थित उम्मेद भवन में होगी. पुत्र कार्तिकेय सिंह शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ सात फेरे लेंगे. वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई केंद्रीय मंत्री, राजनेता और कई उद्यमी आएंगे. लांसर लॉन से शाम 4 बजे बारात रवाना होगी. इसके बाद बद्री लॉन में वरमाला और फेरे होंगे. फेरों की रस्म करवाने के लिए पंडित विष्णु राजौरिया मध्य प्रदेश से जोधपुर (Jodhpur) पहुंचे हैं. इससे पहले बुधवार को मेहंदी रस्म और महिला संगीत का आयोजन भी हुआ. देर रात शिवराज और अनुपम बंसल के परिवार ने उम्मेद भवन (Ummed Bhawan) पैलेस में साथ डिनर किया. इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने कुछ गेम भी साथ में खेले.

हाथों में रचाई मेहंदी, शाम को सजी संगीत महफिल

मेहंदी में गीत-संगीत के बीच कार्तिकेय और अमानत ने डांस किया. इस दौरान दोनों परिवार की महिलाओं और रिश्तेदारों ने भी अपने हाथों में मेहंदी रचाई. शाम को भव्य उम्मेद भवन में संगीत की महफिल सजी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के साथ परिजनों और रिश्तेदारों ने बॉलीवुड गीतों पर डांस किया.

मारवाड़ की माखनिया लस्सी के साथ मेहमानों का हुआ स्वागत

बुधवार दोपहर में मप्र के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रभुराम चौधरी भी परिवार के साथ आए हैं. विवाह समारोह में हिस्सा लेने वाले मेहमानों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं. होटल आईटीसी वेलकम, होटल रेडिसन और अजीत भवन में ठहरने का इंतजाम किया गया हैं. एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत मारवाड़ की प्रसिद्ध माखनिया लस्सी और मिठाई खिलाकर किया गया. मंगलवार को उद्योगपति अरुण नायर सहित अन्य मेहमान भी यहां पहुंचे थे. 

4-5 चार्टर विमान और फ्लाइट्स से आएंगे मेहमान

जोधपुर एयरपोर्ट पर नियमित फ्लाइट्स के साथ ही 4-5 चार्टर विमान से आज भी मेहमान आएंगे. बीजेपी के भी कई दिग्गज नेताओं का कार्यक्रम है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्रसिंह शेखावत, जनरल वीके सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सहित देश और प्रदेश के कई अन्य मंत्री भी शादी समारोह में शिरकत करेंगे.

यह भी पढ़ेंः आज शादी के बंधन में बंधेंगे शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय, जोधपुर में जुटेंगे सीएम समेत कई सियासी दिग्गज और उद्योगपति

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com