केकड़ी में पुलिस से मदद नहीं मिलने से आहत युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं के ऊपर आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एक वीडियो जारी किया था. उसने बताया था कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने मेरे से माइंस और पैसा हड़प लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
केकड़ी:

केकड़ी में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना हुई. जिसमें पुलिस से न्याय न मिलने से आहत होकर एक युवक ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों ने भागकर उसको बचाया और 108 की मदद से राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी पहुंचाया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक गौतम माइंस और पैसों के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से परेशान था. और एक डेढ़ बरस से थाने के चक्कर काट रहा था. भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं के ऊपर आरोप लगाते हुए उसने एक वीडियो जारी किया था. इसमें बताया था कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने मेरे से माइंस और पैसा हड़प लिया है. जिसके चलते में सड़क पर आ गया हूं. 

Advertisement

उसने बताया कि पुलिस ने थाने के बाहर लिखा रखा है हमारा ध्येय आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर जो गलत है यहां पर लिखाना चाहिए नेताजी का राज और पैसों का बोलबाला.  वीडियो में कहा कि केकड़ी विधायक रघु शर्मा के कुछ करीबी लोग अनुसंधान अधिकारी अनिल जाखड़ से मिलकर मेरे को नाजायज परेशान कर रहे हैं. इसलिए सुसाइड कर रहा हूं. आत्महत्या के प्रयास से पहले जारी किए गए वीडियो में गौतम ने कई लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया. 

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Topics mentioned in this article