विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2024

नीचे उतर ट्रक में CNG भरवा रहा था ड्राइवर, जब खलासी ने कर दिया स्टार्ट

धौलपुर में एनएच 44 के पास एक पेट्रोल पंप पर एक ट्रक चालक सीएनजी भरवाने के लिए नीचे उतरा और जब वह पैसे दे रहा था तभी खलासी ने ट्रक स्टार्ट कर दिया.

नीचे उतर ट्रक में CNG भरवा रहा था ड्राइवर, जब खलासी ने कर दिया स्टार्ट
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई दुर्घटना

Dholpur: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक पेट्रोल पंप पर एक ट्रक में सीनजी भरवाते वक्त हुई दुर्घटना में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई और ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना रविवार रात को धौलपुर के मनिया थाना क्षेत्र के एनएच 44 स्थित बोहरा पेट्रोल पंप पर हुई. दुर्घटना तब हुई जब सीएनजी गैस भरवा रहे एक ट्रक को खलासी ने चालू कर दिया. गाड़ी पेट्रोल पंप के सेल्समैन एवं ट्रक चालक को टक्कर मारती हुई केबिन में जा घुसी. इससे पेट्रोल पंप सेल्समैन की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई. वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

गाड़ी में ही बैठा था खलासी

घटना के चश्मदीद पेट्रोल पंप के सेल्समैन कमल सिंह ने बताया एक ट्रक बोहरा पेट्रोल पंप पर रात को सीएनजी गैस भरवाने आया था. ट्रक का चालक गाड़ी से उतर गया और सीएनजी गैस भरवा रहा था. गाड़ी का खलासी ट्रक में ही बैठा रहा. सीएनजी गैस भरवाने के बाद ट्रक चालक पेट्रोल पंप के सेल्समैन के साथ बैठकर पैसों का हिसाब कर रहे थे. इसी दौरान ट्रक में बैठे खलासी ने गाड़ी को स्टार्ट कर दिया जिसे गाड़ी चलाना नहीं आता था.

स्टार्ट होने के बाद ट्रक पेट्रोल पंप के सेल्समैन 30 वर्षीय केदार सिंह एवं ट्रक चालक को टक्कर मारता हुआ पेट्रोल पंप के केबिन में जा घुसा.घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. दुर्घटना में सेल्समैन केदार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं ट्रक चालक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया दुर्घटना लापरवाही की वजह से हुई है.पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. खलासी मौके से फरार हो गया है. 

दुर्घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद

ट्रक से सेल्समैन एवं चालक को कुचलने की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसमें दिखता है कि पेट्रोल पंप का सेल्समैन और ट्रक चालक दोनों कुर्सियों पर बैठकर सीएनजी गैस भरवाने का हिसाब कर रहे थे. इसी दौरान ट्रक के अंदर बैठा खलासी ट्रक को चालू कर देता है और वह सेल्समैन और ट्रक चालक को टक्कर मारता हुआ केबिन में घुस जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com