Rajasthan: खाटूश्यामजी के लक्खी मेले में पैदल जा रहे श्याम भक्तों को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Rajasthan News: झुंझुनूं रोड पर पाली डूंगरी के पास खाटूश्यामजी के दर्शन करने पैदल जा रहे दो श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Khatu Shyamji Pilgrims Accident News
NDTV

 Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां झुंझुनूं रोड पर पाली डूंगरी के पास खाटूश्यामजी के दर्शन करने पैदल जा रहे दो श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया है.

पीछे से आई मौत बनकर कार

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रोहतक जिले से आए श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए बाबा खाटूश्यामजी के लक्खी मेले की ओर बढ़ रहे थे. जब वे पाली डूंगरी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित आल्टो कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों श्रद्धालु सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे, जिससे उनके पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.

सीकर रेफर किए गए घायल

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, पास में मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तेजी  दिखाई. घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल उदयपुरवाटी में भर्ती कारवाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि घायलों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी अभिषेक और सावित्री के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें 108 एम्बुलेंस के जरिए बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर कर दिया गया है.

पुलिस की कार्रवाई और यातायात

घटना की सूचना मिलते ही उदयपुरवाटी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने खुलवाकर सुचारू करवाया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Rajasthan: बीकानेर बॉर्डर पर मिला हथियारों का जखीरा, AK-47 के कारतूसों सहित मिले 5 पिस्टल के 325 कारतूस