खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं को होटल और गेस्ट हाउस दिलाने वाले लड़कों के बीच मारपीट हुई. एक युवक को इतना पीटा कि वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया. पुलिस वालों ने खदेड़ा तो वे भाग निकले. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
गेस्ट हाउस में ले जाने को लेकर विवाद
मंगलवार देर रात हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करण नाम का युवक कुछ श्याम भक्तों को अपने साथ अपने गेस्ट हाउस में ले जा रहा था, तभी कुछ दूरी पर एमजी गेस्ट हाउस के 7-8 युवक को पहुंचे, और उन्होंने करण के साथ मारपीट की.
बेहोश होने पर भी पीटते रहे
करण को इतना पीटा कि वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा, और बेहोश हो गया, जिसे तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल खाटूश्यामजी पहुंचाया, जिसे गंभीर हालत में सीकर रेफर कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि आरोपियों को किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा.
1 मई को भी हुई थी मारपीट
खाटूश्याम धाम में 1 मई के भी मारपीट हुई थी. कृष्णा गेस्ट हाउस में काम करने वाले युवकों के साथ एक दूसरे गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने मार-पीट की थी. इससे पहले भी पिछले 6 महीनों में कई मारपीट की घटनाएं हुई हैं. दुकानदारों और भक्तों में भी मारपीट हुई.
यह भी पढ़ें: अनु मीणा को बर्थडे गिफ्ट में पति ने दी थी स्कोडा कार, लगाई थी वॉट्सऐप स्टेटस- 'थैंक्यू हस्बैंड जी'