जयपुर के बहुचर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में फरार चल रहे पति गौतम मीणा ने अपनी पत्नी अनु मीणा को उसके बर्थडे पर स्कोडा कार गिफ्ट की थी. इसकी एक तस्वीर NDTV को मिली है. इसे अनु मीणा ने अपनी वॉट्सऐप स्टेटस में भी लगाया था. अनु ने स्टेटस में कार की फोटो लगाकर पति को धन्यवाद दिया था. वाट्सएप स्टेटस में अनु ने लिखा था - 'My birthday gift thank you husband ji' . शोरूम में कार के साथ अनु ने तस्वीर लगाई थी. इस वॉट्सऐप स्टेटस का एक स्क्रीनशॉट सामने आया है.
"हर एनिवर्सरी पर अंगूठी देता था"
मंगलवार को अनु मीणा का XEN पति गौतम मीणा का एक वीडियो भी सामने आया था. इसमें उसने कहा कि ये लोग (अनु के परिवारवाले) उसकी नौकरी खाना चाहते हैं. उसने दावा किया कि उसकी जिंदगी की पूरी संपत्ति का 70% अनु के नाम पर है. वह हर एनिवर्सरी पर उसे अंगूठी देता था, और पिछले बर्थडे पर अनु को स्कोडा दी थी. गौतम ने आरोप लगाया कि उसके दोनों बच्चों को भड़काया जा रहा है. अब उसके आगे पीछे कोई नहीं है.

अनु ने वाट्सएप पर स्टेटस लगाई थी.
"प्राॅपर्टी हड़पना चाहता है अनु का परिवार"
आरोपी XEN पति गौतम मीणा ने दावा किया है कि जो भी एविडेंस मेरे फेवर में थे, सब हटा लिए. आरोप लगाया कि अनु के घर वाले उसकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं, हलांकि अनु के भाई ने आरोपों से इनकार किया है.
दोनों बच्चों को गोद लेना चाहता है मामा
NDTV को एक्सक्लूसिव जमीन के दस्तावेज और गिफ्ट कार तस्वीरें मिली हैं. गौतम के ताऊ ने NDTV से कहा कि उसके ससुराल पक्ष के लोग दोनों बच्चों को गोद लेना चाहते हैं और नॉमिनी उनके मामा को बनाना चाहते थे, इस बात पर गौतम को एतराज था. इसके बाद उन लोगों ने गौतम के ऊपर केस दर्ज करा दिया.
यह भी पढ़ें: अनु मीणा सुसाइड केस: गौतम के ताऊ ने बताई अलग कहानी, चचेरे भाई ने आरोप पर क्या कहा?