राजस्थानः बीजेपी विधायक पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो और कैंपर ने फॉर्च्यूनर को सामने से मारी टक्कर

खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा की गाड़ी पर जयपुर-नागौर मार्ग पर जानलेवा हमला हुआ. बिना नंबर की कैंपर से टक्कर मारकर भाग रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने स्कॉर्पियो समेत हिरासत में ले लिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा की गाड़ी पर जयपुर-नागौर मार्ग पर जानलेवा हमला हुआ.

Rajasthan politics: राजस्थान की राजनीति में अब एक नया मोड़ आ गया है. जिसमें एक तरफ तो हनुमान बेनीवाल और बीजेपी में लगातार बयानवाजी चल रही है. इसी बीच बीजेपी से खीवसर विधायक रेवंत राम डांगा पर कल रात जानलेवा हमला हो गया. रेवंत राम डांगा उसी सीट से विधायक है. जिसे हनुमान बेनीवाल का गढ़ माना जाता था. जिसके कारण घटना चर्चा में बनी हुई है. आपको बता दें की कुछ दिन पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पर भी हमला हुआ था.

जानें कैसे हुई घटना 

विधायक डांगा के अनुसार जब उनका काफिला गोविंदी टोल नाके के पास पहुंचा, तो अचानक एक बिना नंबर की कैंपर गाड़ी ने उनकी फॉर्च्यूनर को जोरदार टक्कर मार दी. हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने विधायक के साथ चल रही एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो को भी निशाना बनाने की कोशिश की. अपनी जान बचाने के बजाय विधायक ने हिम्मत दिखाई और हमलावर गाड़ी का करीब 25 किलोमीटर तक पीछा किया. इस दौरान वे लगातार पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहे.

Advertisement

विधायक ने बताया साजिश

विधायक की सूचना मिलते ही डीडवाना-कुचामन और नावां पुलिस ने सक्रियता दिखाई और घेराबंदी कर स्कॉर्पियो सवार तीन नामजद आरोपियों को डिटेन कर लिया. पुलिस फिलहाल उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है. 

विधायक डांगा ने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से सोची समझी साजिश के तहत हमला किया गया है नशे के आदि युवकों ने किसी के बहकावे में आकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है जिसे लेकर पुलिस आगे जांच कर रही है . जिस तरीके से पूर्व में मदन राठौड़ पर हमला किया गया इसी तरह मुझ पर भी हमला किया गया है. फिलहाल नावां थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इन हमलावरों के पीछे आखिर किसका हाथ है.

यह भी पढ़ें- 'हिंदू होकर के पादरी बन गया', पूर्व BJP विधायक ने धर्मांतरण के आरोपी को कोर्ट परिसर में जड़ा थप्पड़