"राजस्थान सरकार बड़े घर बेटी ब्याहने का नुकसान उठा रही है", किरोड़ीलाल मीणा ने क्यों कही ऐसी बात?

किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार में गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि शुभम लॉजिस्टिक और कल्पतरु कंपनी को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी लोगों का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए. राजस्थान विधानसभा में उन्होंने शुभम लॉजिस्टिक की एसीबी से जांच कराने का ऐलान किया. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि शुभम लॉजिस्टिक गहलोत के खास लोगों की है, यह उनके बिजनेस पार्टनर हैं. इस पर प्रतिपक्ष की तरफ से आवाज आई, अगर इतनी बात है तो एक्शन ले लेते. इस पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सदन में ऐलान करते हुए कहा कि जांच एसीबी से कराई जाएगी और इसमें मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा. इस पर विपक्ष से आवाज आई कि क्या पूर्व कृषि मंत्री और उनके साथ काम करने वाले आईएएस अधिकारियों पर भी एक्शन लेंगे?

"जोधपुर के रहने वाले हैं कंपनी मालिक"

कृषि मंत्री ने कहा कि शुभम लॉजिस्टिक और कल्पतरु कंपनी ने कांग्रेस राज में गड़बड़ियां की. उसे गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया. यह कंपनी मफतलाल महनोत की है, जो जोधपुर के रहने वाले हैं और गहलोत के बिजनस पार्टनर है. 

कंपनी उन्हीं लोगों की, जिन्होंने आपको टिकट दिया- मंत्री

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार बड़े घर बेटी ब्याहने का नुकसान उठा रही है. जब कांग्रेस के विधायकों की तरफ से टोका गया तो उन्होंने तीखा वार किया. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह कंपनी उन्हीं लोगों की है, जिन्होंने आपको टिकट दी है. उन्होंने पूछा कि इस कंपनी को उपकृत करके कितना चंदा लिया?

यह भी पढ़ेंः उपनेता प्रतिपक्ष के बयान पर किरोड़ीलाल मीणा का पलटवार, सदन में बोले- "चाहे तोप के गोले से उड़ा दो..."

Advertisement