विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2026

उपनेता प्रतिपक्ष के बयान पर किरोड़ीलाल मीणा का पलटवार, सदन में बोले- "चाहे तोप के गोले से उड़ा दो..."

उन्होंने रामकेश मीणा के बयान पर कहा कि जब उपनेता प्रतिपक्ष बोल रहे थे तो मैं सदन में नहीं था. मैं समझ नहीं पाया कि वे मेरी तारीफ कर रहे थे या खिंचाई?

उपनेता प्रतिपक्ष के बयान पर किरोड़ीलाल मीणा का पलटवार, सदन में बोले- "चाहे तोप के गोले से उड़ा दो..."

राजस्थान विधानसभा में कृषि विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसने के साथ ही अमेरिका से ट्रेड डील के मुद्दे पर भी जानकारी दी. कैबिनेट मंत्री ने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने की जरूरत नहीं है, अमेरिका से समझौते से गेहूं के भाव कम नहीं होंगे. गेहूं, चावल जैसे जिन कृषि उत्पादों में भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर है, इनका आयात किसी स्तर पर नहीं होगा. 

रामकेश मीणा से पूछा- तारीफ था या तंज?

इससे पहले, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा की ओर से की गई तारीफ पर भी पूछा कि उपनेता तारीफ कर रहे थे या तंज? उन्होंने कहा, "जब उपनेता प्रतिपक्ष बोल रहे थे तो मैं सदन में नहीं था. मैं समझ नहीं पाया कि वे मेरी तारीफ कर रहे थे या खिंचाई? रामकेश मीणा कह रहे थे कि किरोड़ीलाल टुकर–टुकर हमारी तरफ देख रहे हैं." इस पर कैबिनेट मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि सपने देख लो. मैं, मेरा दल और विचारधारा छोड़कर नहीं जा सकता, चाहे तोप के गोले से उड़ा दो.

बोले- कांग्रेसी नेता नकली खाद-बीज के कारोबार में लगे

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता नकली खाद-बीज का कारोबार कर रहे हैं. उनके छापों में कई नेताओं के गोदाम उजागर हुए हैं. नकली खाद और बीज बनाने और बेचने में पूरा गिरोह काम कर रहा है किरोड़ी बोले कि मैंने खुद छापेमारी की थी, उसमें कांग्रेस नेताओं के गोदाम पकड़े गए. 

"80 हजार किलो नकली खाद का जखीरा पकड़ा"

सदन में कृषि मंत्री ने कहा कि बीकानेर में 80 हजार किलो नकली खाद का जखीरा पकड़ा. उन्होंने हनुमानगढ़, गंगानगर, उदयपुर, किशनगढ़ में भी खाद, बीज और कीटनाशक के नकली माल के गोदाम पकड़ने की बात कही. 

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में गर्मी दिखाने लगी असर, दिन में तापमान 33 डिग्री के पार; रात में भी पारा 10 डिग्री से ज्यादा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close