विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2025

Rajasthan: किरोड़ीलाल मीणा की चेतावनी- डोटासरा के परिजनों की कैसे सरकारी नौकरी लगी, ज्यादा बोले तो कागज निकाल दूंगा

Sri Ganganagar: श्रीगंगानगर में सरकारी कार्यक्रम के दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैं डॉक्टर हूं और सर्जरी करना भी जानता हूं.  

Rajasthan: किरोड़ीलाल मीणा की चेतावनी- डोटासरा के परिजनों की कैसे सरकारी नौकरी लगी, ज्यादा बोले तो कागज निकाल दूंगा

Kirodi lal Meena statement on Govind Dotasara: राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा कल (30 जून) को श्रीगंगानगर दौरे पर रहे. यहां उन्होंने श्रीविजयनगर की कृषि उपज मंडी में पोस मशीनों का उद्घाटन किया. साथ ही सूरतगढ़ में किसानों को डीएपी उर्वरक वितरित किए. इस दौरान उन्होंने नकली खाद-बीज बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की बात करते हुए कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को आड़े हाथ लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डोटासरा के परिवार से 6 लोग कैसे सरकारी नौकरी पर लगे, इसके कागज मेरे पास हैं. अगर डोटासरा किसानों के खिलाफ़ बोले तो उनका मुंह बंद करा दूंगा. चेतावनी भरे अंदाज में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि ज्यादा बोले तो कागज निकालने पड़ेंगे, मैं डॉक्टर हूं और सर्जरी करना भी जानता हूं.  

मंत्री बोले- मेरी कार्रवाई से कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द

उन्होंने सचिन गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, "मेरी कार्रवाई से कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है. नकली खाद-बीज की शुरुआत कांग्रेस राज से शुरू हुई है. अशोक गहलोत का क्षेत्र जोधपुर फर्टिलाइजर्स का गढ़ है."

किसानों के हितों से खिलावाड़ बर्दाश्त नहीं- किरोड़ी लाल

कल (30 जून) कृषि उपज मंडी, श्री विजयनगर में कृषक गोष्ठी हुई. इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनी और समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय को दोगुनी करने के संकल्प को मजबूत करने के लिए किसान को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और कीटनाशक मिलना चाहिए. राज्य सरकार किसान और खेती के हितों से कोई भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी." 

कृषि मंत्री मीणा ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि कोई डीलर उर्वरक के साथ जबरन अन्य उत्पाद लेने का दबाव डालता है तो उसकी शिकायत तुरंत विभाग को करें. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान से दिल्ली कूच करेगा जाट समाज, केंद्र में आरक्षण पर बेनीवाल बोले- अब आर पार की लड़ाई होगी


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close