30 हेक्टेयर में फैले ‘ऑक्सीजोन सिटी पार्क’ का सीएम गहलोत ने किया लोकार्पण

‘ऑक्सीजोन सिटी पार्क’ का उद्देश्य यहां कोचिंग संस्थान के छात्रों को तनाव मुक्त माहौल प्रदान करना है. कोचिंग छात्रों के लिए तनाव मुक्त माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहरी सुधार ट्रस्ट ने फरवरी 2020 में इस पार्क का निर्माण शुरू किया था.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
ऑक्सीजोन सिटी पार्क का लोकार्पण करते सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को 120 करोड़ रुपए की लागत से 30 हेक्टेयर में बने ‘ऑक्सीजोन सिटी पार्क' का उद्घाटन किया. ‘ऑक्सीजोन सिटी पार्क' का उद्देश्य यहां कोचिंग संस्थान के छात्रों को तनाव मुक्त माहौल प्रदान करना है. कोचिंग छात्रों के लिए तनाव मुक्त माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फरवरी 2020 में पार्क का निर्माण शुरू किया था.

विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, शहरी विकास एवं आवास मंत्री व कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल, शिक्षा मंत्री बी. डी. कल्ला और कांग्रेस की राजस्थान इकाई के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा भी इस मौके पर मौजूद थे. 3 वर्ष पहले शहरी सुधार ट्रस्ट ने ऑक्सीजोन सिटी पार्क' का निर्माण कार्य शुरू किया.

Advertisement

पर्यटक गाड़ी में पार्क का चक्कर लगाते हुए सीएम गहलोत

ऑक्सीजोन सिटी पार्क' का उद्देश्य यहां कोचिंग संस्थान के छात्रों को तनाव मुक्त माहौल प्रदान करना है. कोचिंग छात्रों के लिए तनाव मुक्त माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फरवरी 2020 में पार्क का निर्माण शुरू किया था.

ऑक्सीजोन सिटी पार्क-गार्डन ऑफ जॉय' नामक इस पार्क का औपचारिक रूप से उद्घाटन करने के बाद गहलोत ने एक पर्यटक गाड़ी में इसका एक चक्कर लगाया. इस दौरान ऑक्सीजोन सिटी पार्क के मुख्य वास्तुकार ने मुख्यमंत्री से पार्क की विशेषताओं के बारे में जानकारी साझा की.

मुख्य वास्तुकार ने पार्क को जैव विविधता की उत्कृष्ट कृति बताया, जो यह संदेश देता है कि मनुष्य प्रकृति का एक अभिन्न हिस्सा है. पार्क में 1,200 मीटर लंबी नहर है और यह लगभग दो लाख झाड़ियों, हरित भूमि, मौसमी फूलों और लगभग 20 हजार पेड़ों से सुशोभित है.

ये भी पढ़ें-कैलाश मेघवाल बीजेपी से निलंबित, केंद्रीय कानून मंत्री पर लगाए थे गंभीर आरोप

Topics mentioned in this article