विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2026

कोटा सिटी मॉल 7 दिन के लिए रहेगा बंद, फायर सिस्टम की होगी गहन जांच

कोटा के स‍िटी मॉल में बुधवार को आग लग गई थी. ज‍िससे काफी नुकसान हुआ है. अब बड़ा फैसला ल‍िया गया है. 

कोटा सिटी मॉल 7 दिन के लिए रहेगा बंद, फायर सिस्टम की होगी गहन जांच
कोटा के सिटी मॉल में बुधवार को आग लग गई थी. 7 दिन के लिए मॉल को बंद कर दिया गया है.

कोटा के सिटी मॉल में लगी आग के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. झालावाड़ रोड स्थित इस प्रमुख मॉल को एहतियातन 7 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि अग्निशमन विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गया है. आग के बाद मॉल में फॉल सीलिंग और कांच बिखरे हैं. आग के बाद मॉल के अंदर, फॉल सीलिंग क्षतिग्रस्त हो गई. 

चारो तरफ मलब फैला 

कांच और मलबा कई जगह फैला हुआ मिला, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के मुताबिक प्रथम दृष्टया शोरूम में शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा है. मौके के निरीक्षण में फायर उपकरण मौजूद और वर्किंग हालत में पाए गए, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आग लगने के बाद ये सिस्टम सक्रिय क्यों नहीं हुए, इस घटनाक्रम  हर पहलू की जांच शुरू कर दी गई है. 

विशेष फायर टीमों का गठन 

मॉल का फुल फायर ऑडिट किया जाएगा, फायर सेफ्टी सिस्टम की कार्यक्षमता जांची जाएगी, आपात स्थिति में सिस्टम फेल क्यों हुआ, इसका विश्लेषण होगा. इस हादसे के बाद नगर निगम ने सख्त एक्शन लिया है. नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो विशेष फायर टीमों का गठन किया है.

सुधार के लिए भेजेंगे नोटिस 

ये टीमें शहर की अन्य कमर्शियल बिल्डिंग मल्टी स्टोरी, रिहायशी इमारतों का औचक निरीक्षण करेंगी, जहां कमी मिलेगी, वहां सुधार के लिए नोटिस जारी किये जाएगे. जिला प्रशासन सुनिश्चित करना चाहता है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना, फायर सेफ्टी सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. 

यह भी पढ़ें: पॉक्‍सो में ग‍िरफ्तार आरोपी ने बाड़मेर ASP ऑफिस में पेपर कटर से काटा गला, अस्‍पताल लेकर पहुंची पुल‍िस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com