Rajasthan: कोटा जेल की सुरक्षा में बड़ी सेंध, होमगार्ड के जूते से निकली चरस- सिगरेट, सुरक्षाकर्मियों ने रंगे हाथ दबोचा

Rajasthan News: कोटा जेल की सुरक्षा में तैनात एक होमगार्ड जवान को जेल में प्रतिबंधित चीजे ले जाते हुए पकड़ा गया है, जिसके बाद से जेल की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kota Jail
NDTV

Kota News: कोटा जेल की सुरक्षा में तैनात एक होमगार्ड जवान को जेल में कैदियों के लिए नशीला पदार्थ ले जाते हुए पकड़ा गया है. जेल प्रशासन ने इस पूरे मामले में नयापुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद नयापुरा थाना पुलिस ने आरोपी होमगार्ड कीर्ति कुमार को गिरफ्तार कर होमगार्ड से पूछताछ कर रही है.

होमगार्ड की चेकिंग में मिला चरस, तंबाकू और सिगरेट 

नयापुरा थाने के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन की रिपोर्ट के बाद आरोपी होमगार्ड कीर्ति कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. चेकिंग के दौरान उसके पास से 35 ग्राम चरस, तंबाकू और सिगरेट के रैपर बरामद किए गए.

शक पर जेल सुरक्षा कर्मियों ने किया था चेक

मामले में आगे जानकारी देते हुए कोटा जेल सुपरिटेंडेंट भैरव सिंह राठौर ने बताया कि जेल के सुरक्षाकर्मियों को होमगार्ड कीर्ति कुमार पर शक हुआ था, जिसके बाद उसकी चेकिंग की गई. जिसमें उसके जूतों के सोल से नशीला पदार्थ और सिगरेट के टुकड़े बरामद हुए.

 फरवरी से कोटा जेल में ड्यूटी पर तैनात था कीर्ति कुमार 

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोटा जेल में RAC जवानों के साथ होमगार्ड जवानों को जेल की बाहरी और अंदरूनी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है. होमगार्ड जवानों को जेल के अंदर और जेल परिसर के बाहर भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है. होमगार्ड कीर्ति कुमार को 1 फरवरी से कोटा जेल में ड्यूटी पर तैनात किया गया था. परिसर में सुरक्षा के लिए हर महीने होमगार्ड हेडक्वार्टर से 25 से 30 जवानों को तैनात किया जाता है. इस महीने उन्हें दूसरे जवानों के साथ ड्यूटी पर तैनात किया गया था.

Advertisement

 जेल के अंदर अन्य कर्मचारियों की जांच में जुटी पुलिस 

फिलहाल होमगार्ड के पास से नशीला पदार्थ  मिलने के बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है. वहीं नयापुरा थाना पुलिस इस पूरे मामले में जेल के अंदर अन्य कर्मचारियों की भूमिका को लेकर भी जांच पड़ताल में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: RBSE 8th Board Exam 2026: राजस्थान में 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 4 मार्च तक चलेगी परीक्षा, पहले दिन इंग्लिश का इम्तिहान

Advertisement

Topics mentioned in this article