विज्ञापन

RBSE 8th Board Exam 2026: राजस्थान में 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 4 मार्च तक चलेगी परीक्षा, पहले दिन इंग्लिश का इम्तिहान

Rajasthan News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हो गई है. जो 4 मार्च तक चलेगी. पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा.

RBSE 8th Board Exam 2026: राजस्थान में 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 4 मार्च तक चलेगी परीक्षा, पहले दिन इंग्लिश का इम्तिहान
RBSE class 8th board exam
NDTV

RBSE class 8 board exam 2026 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के तहत कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज यानी 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) से राज्यभर के हजारों केंद्रों पर शुरू हो गई हैं. परीक्षा का आगाज अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ हुआ है. शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं.

दोपहर की शिफ्ट में होगी परीक्षा

इस साल 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट (Single Shift) में आयोजित की जा रही हैं. परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें ताकि अंतिम समय की अफरातफरी से बचा जा सके.

एडमिट कार्ड है के बिना नो एंट्री

बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी छात्र को बिना प्रवेश पत्र (Admit Card) के एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. साथ ही, छात्रों को अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतल और जरूरी स्टेशनरी (पेन, पेंसिल आदि) ले जाने की अनुमति है. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है.

नामांकन और पंजीकरण के आंकड़े

आरबीएसई (RBSE) के जरिए जारी आंकड़ों के अनुसार, इस शैक्षणिक सत्र के लिए शिक्षा व्यवस्था में भारी संख्या में छात्र शामिल हैं जिनमें
कुल नामांकित छात्र 12,64,913 है जिनमें कुल पंजीकृत छात्र 12,52,127 है.

2026 से प्रमोट होने के लिए न्यूनतम अंक जरूरी

बता दें कि साल 2026 से राजस्थान बोर्ड ने 5वीं से लेकर 8वीं बोर्ड के पेटर्न में बदलाव किया है. सरकार ने 5वीं और 8वीं कक्षा में ऑटोमैटिक प्रमोशन सिस्टम को समाप्त करने का निर्णय लिया है. अब इन कक्षाओं में छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट होने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा. यदि कोई विद्यार्थी निर्धारित न्यूनतम अंक नहीं ला पाता है तो उसे फेल माना जाएगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में 5वीं और 8वीं के बच्चे भी अब होंगे फेल, बोर्ड ने बदले ये नियम

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close