विज्ञापन

डोटासरा के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, बोले- सीना ठोककर कहता हूं कि हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ

पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने एनटीए को भाजपा और आरएसएस की एजेंसी बताया था. इस बयान पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बयान दिया है.

डोटासरा के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, बोले- सीना ठोककर कहता हूं कि हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ
मदन राठौड़ ने डोटासरा के बयान पर प्रतिक्रिया दी.

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शनिवार (16 मई) कोटपूतली पहुंचे. मदन राठौड़ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए. जब उन्होंने मीडिया को संबोधित किया तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा पर जमकर पलटवार किया. डोटासरा ने एनटीए को भाजपा और आरएसएस की एजेंसी बताया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि डोटासरा कब क्या बोल देते हैं, उन्हें खुद नहीं पता. एनटीए को RSS की एजेंसी बताना पूरी तरह गलत है. पहले उन्हें अपने शासनकाल को देखना चाहिए कि उस समय कितने पेपर लीक हुए.

ईंधन बचत की अपील पर मदन राठौड़ का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने वाले बयान पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस वाले पानी बचाओ और बिजली बचाओ कहते थे, तब हमने उसका स्वागत किया था. अब प्रधानमंत्री ने ईंधन बचाने की बात कही है तो इसमें गलत क्या है? मितव्ययी बनना और संसाधनों की बचत करना जरूरी है. इसमें राजनीति करना गलत है.”

"SI भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को 2 साल बाद घर भेजा"

राठौड़ ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "गहलोत सरकार के समय इंस्पेक्टर भर्ती मामले में चयनित अभ्यर्थियों को 2 साल नौकरी के बाद घर भेज दिया गया था, जिससे उनका अभ्यास और भविष्य दोनों प्रभावित हुए. जबकि NTA ने तत्काल कार्रवाई कर परीक्षा रद्द की."

महेश जोशी की गिरफ्तारी बड़ा उदाहरण

बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, "हम ठोक कर कह रहे हैं कि हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. जो मामला सामने आया है, उसकी जड़ें केरल से जुड़ी हुई हैं. NTA द्वारा परीक्षा तत्काल रद्द करना सही कदम था, क्योंकि देरी होती तो छात्रों की तैयारी और मानसिक स्थिति पर असर पड़ता."

राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि बड़ी मछलियां भी पकड़ी जा रही हैं. गहलोत के करीबी महेश जोशी जैसे बड़े नेताओं की गिरफ्तारी इसका उदाहरण है. 

यह भी पढ़ेंः NEET पेपर लीक का कच्चा चिट्ठा व्हिसलब्लोअर शशिकांत ने CBI को सौंपा, सारे सबूत खुद ही जुटाकर किया बड़ा खुलासा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close