विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2025

Lawyer Purushottam murder: अधिवक्ता पुरुषोत्तम जाटोलिया की हत्या के विरोध में सीकर में उबाल, वकीलों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rajasthan: कोर्ट परिसर के बाहर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया. जिसमें अजमेर के अधिवक्ता पुरुषोत्तम जाटोलिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.  

Lawyer Purushottam murder: अधिवक्ता पुरुषोत्तम जाटोलिया की हत्या के विरोध में सीकर में उबाल, वकीलों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सीकर में वकीलों का प्रदर्शन.

Advocate's protest in Sikar: अजमेर जिले के पुष्कर में एडवोकेट पुरुषोत्तम जाटोलिया की हत्या के बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. सीकर में अभिभाषक संघ के नेतृत्व में वकीलों ने आक्रोश रैली निकाली. इस दौरान हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. साथ ही वकीलों ने पूरे दिन कार्य स्थगन रखा. आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा.

"खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं वकील"

श्रद्धांजलि सभा के बाद वकीलों ने कोर्ट परिसर से कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट तक अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली. अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भागीरथ मल जाखड़ ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण वकीलों में भारी आक्रोश है. इससे अधिवक्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग के लिए भी एडीएम सिटी भावना शर्मा को ज्ञापन दिया. इससे पहले कोर्ट परिसर के बाहर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया. जिसमें अजमेर के अधिवक्ता पुरुषोत्तम जाटोलिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.  

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बेहद आवश्यक- अभिभाषक संघ 

अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अपनी सुरक्षा के लिए हम एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग लंबे समय से कर रहे हैं. हाल की घटनाओं को देखते हुए वर्तमान में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बहुत ही आवश्यक हो गया है. इसलिए जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए.

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान अभिभाषक संघ के महासचिव नरेश भूखर, उपाध्यक्ष जयंत ओला, संयुक्त सचिव प्रवीण स्वामी, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र, वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ेंः पुष्कर में रेव पार्टी की सूचना के बाद पुलिस रेड से हड़कंप, भाग निकले विदेशी टूरिस्ट; स्थानीय लोगों में रोष

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com