मदन दिलावर की पदयात्रा का दूसरा दिन: ग्रामीणों के बीच पहुंचे राजस्थान के शिक्षा मंत्री, मौके पर ही हुआ फैसला

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की 'जन हिताय-जन सुखाय पदयात्रा' का आज दूसरा दिन है. सोहनपुरा से शुरू हुई इस यात्रा में मंत्री खुद ग्रामीणों के द्वार पहुंच रहे हैं और सरकारी योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मदन दिलावर की पदयात्रा का दूसरा दिन: सोहनपुरा से मोहनपुरा तक ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री, मौके पर ही निपटाईं समस्याएं
X@madandilawar

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilwar) की जन हिताय-जन सुखाय पदयात्रा (Jan Hitay Jan Sukhay Yatra) शनिवार को अपने दूसरे दिन में प्रवेश कर चुकी है. अपने निर्वाचन क्षेत्र रामगंज मंडी (Ramganj Mandi) के लाडपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री दिलावर ने आज की यात्रा की शुरुआत सोहनपुरा से की. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करना और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना है.

ग्रामीणों के बीच चौपाल और सीधा संवाद

पदयात्रा का आज का पहला पड़ाव मोहनपुरा गांव रहा, जहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया. मंत्री दिलावर ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए. यात्रा के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया. जिन ग्रामीणों को अब तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें मंत्री ने प्रक्रिया की जानकारी दी और पात्र व्यक्तियों को जोड़ने के निर्देश दिए.

Advertisement

विपक्ष पर साधा निशाना, योजनाओं की समीक्षा

अपनी इस चार दिवसीय पदयात्रा के दौरान मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान योजनाओं का लाभ केवल चुनिंदा लोगों तक ही पहुंचा था, जिससे कई पात्र लोग खाद्य सुरक्षा और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित रह गए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित कर रही है.

मंदिरगढ़ में थमेगी यात्रा

सोहनपुरा और मोहनपुरा के बाद यह पदयात्रा अब मंदिरगढ़ गांव की ओर बढ़ रही है. जानकारी के अनुसार, मंदिरगढ़ पहुंचने पर यह यात्रा एक बड़ी जन चौपाल में तब्दील होगी, जहां आसपास के क्षेत्रों के लोग अपनी शिकायतें और सुझाव लेकर पहुंचेंगे. यह पदयात्रा 16 मार्च तक चलेगी और लाडपुरा पंचायत समिति के कुल 24 गांवों को कवर करेगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- कलेक्टर समेत 6 बड़े अफसरों की कोर्ट में पेशी, मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द मिलेंगे फ्लैट्स