कुचामन में मदन राठौड़ का घेराव, BJP ने दी हिसाब करने की चेतावनी, हनुमान बेनीवाल बोले- 'लाठी-गोली से नहीं डरते'

राजस्थान के कुचामन में मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने पर सियासी बवाल मच गया है. बीजेपी नेता रामलाल शर्मा ने RLP को 'गुंडागर्दी का हिसाब' करने की खुली चेतावनी दी है, जिसके जवाब में हनुमान बेनीवाल ने सरकार को चैलेंज करते हुए कहा है कि वो 'सत्ता की लाठी-गोली' से नहीं डरते. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'काले झंडे दिखाकर बड़ा तीर नहीं मार लिया... टाइम आने दो सबका हिसाब होगा'; कुचामन बवाल पर RLP पर 'फायर' हुए BJP के रामलाल
Twitter

Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में इन दिनों मारवाड़ का पारा सातवें आसमान पर है. शुक्रवार को डीडवाना-कुचामन (Didwana-Kuchaman) जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) के काफिले को काले झंडे दिखाए जाने के बाद राजनीति अब सड़क के संग्राम में बदल चुकी है. घेराव और विरोध प्रदर्शन से शुरू हुआ यह विवाद अब गुंडागर्दी, हिसाब करने की धमकियों और लाठी-गोली तक पहुंच गया है. बीजेपी ने जहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को सीधी चेतावनी दी है, वहीं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने भी सरकार को खुला चैलेंज दे डाला है.

कुचामन सिटी में क्या हुआ था?

विवाद की जड़ कुचामन सिटी है, जहां शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एक पार्टी प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इसी दौरान हनुमान बेनीवाल की पार्टी (RLP) के कार्यकर्ताओं ने राठौड़ के काफिले को बीच रास्ते में रोक लिया. RLP कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाए. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसने इस सियासी आग में घी का काम किया.

Advertisement

'गुंडागर्दी का टाइम आने पर हिसाब होगा'

मदन राठौड़ के घेराव के तुरंत बाद बीजेपी आक्रामक मोड में आ गई. राजस्थान बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने RLP कार्यकर्ताओं को उनकी हदों का अहसास कराते हुए खुली चेतावनी दे डाली. रामलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, 'RLP के कार्यकर्ता ये समझते हों कि हमने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का विरोध करके बड़ा तीर मार लिया... तो सिर्फ तुम ही राजस्थान का फैसला करने वाले नहीं हो. और भी जनता है. तुम्हारी गुंडागर्दी राजस्थान की जनता देख रही है. हिसाब होगा, टाइम आने दो.'

Advertisement

'विष के पौधे को पानी पिलाना हमारी भूल थी'

इस पूरे बवाल के बीच खुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी हनुमान बेनीवाल पर तीखा व्यक्तिगत हमला बोला. शनिवार को उन्होंने बेनीवाल को ओछी मानसिकता वाला नेता बताते हुए कहा, 'ऐसे व्यक्ति का समाज में बहिष्कार होना चाहिए. यह हमारी बहुत बड़ी गलती थी कि हमने हनुमान बेनीवाल जैसे व्यक्ति को अपने साथ मिलाया. विष के पौधे को कभी पानी नहीं पिलाना चाहिए, पानी पिलाने से वह सिर्फ जहर उगलता है.'

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में 'संस्कार' वाला बयान देकर फंस गई BJP? हनुमान बेनीवाल सोशल मीडिया पर खोल रहे नेताओं की पोल

Advertisement