राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मदरसे में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने मौलवी के बेटे पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए. पीड़िता ने बताया कि दो बार उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई. पुलिस ने पीड़िता व उसके परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. साथ ही पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है ओर उसके बयान दर्ज किए गए है.
मूल रूप से यूपी की निवासी है छात्रा
पुलिस ने बताया कि भिवाड़ी के चौपनकी थाना क्षेत्र स्थित मदरसे में पढ़ने वाली 12 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. वो मदरसे में रहकर तालीम हासिल कर रही थी. पीड़िता का आरोप है कि मौलवी के बेटे ने नाबालिग के साथ दो बार गलत काम किया. हालांकि पीड़िता ने अपनी शिकायत में मौलवी के बेटे का जिक्र किया है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि किसने नाबालिग के साथ गलत काम किया है.
डरी-सहमी पीड़िता ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद परिजनों ने भिवाड़ी के चौपानकी थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि उक्त मदरसे में करीब 50 बालिकाएं अध्ययनरत हैं. इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल भिवाड़ी पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है.
2 बार छात्रा के साथ हुआ रेप
प्रशिक्षण आईपीएस और चोपानकी थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि पीड़िता ने पूछताछ के आधार पर बताया कि 2 मई और 7 मई को आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया है. साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता ने किसी तरह से पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. साथ ही पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं और उसका मेडिकल करवाया गया है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही मामले में आरोपी की गिरफ्तारी होंगी.
यह भी पढे़ं-
बाड़मेर में ट्यूशन टीचर पर 10वीं की छात्रा से रेप का आरोप, पुलिस ने सुनाई नई कहानी