विज्ञापन

बाड़मेर में ट्यूशन टीचर पर 10वीं की छात्रा से रेप का आरोप, पुलिस ने सुनाई नई कहानी

ट्यूशन टीचर पर आरोप है कि 10वीं क्लास के दौरान टीचर ने उसे घर बुलाया और जूस में नशीला पदार्थ पिलाया. इसके बाद जब वह बेहोशी हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं, पुलिस ने इससे उलट एक नई कहानी सुनाई है.

बाड़मेर में ट्यूशन टीचर पर 10वीं की छात्रा से रेप का आरोप, पुलिस ने सुनाई नई कहानी
बाड़मेर में ट्यूशन टीचर पर 10वीं की छात्रा से रेप का आरोप

बाड़मेर जिले में एक टीचर पर नाबालिग छात्रा से रेप का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, टीचर ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और फिर अश्लील वीडियो बना लिए. आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर टीचर ने 15 लाख रुपये की मांग की है. हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में कहानी कुछ और ही सामने आई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी. 

जूस में पिलाया नशीला पदार्थ

महिला थाने में 4 अप्रैल को दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता 9 वीं क्लास में पढ़ती थी, जब वह स्कूल के ही टीचर के घर ट्यूशन लेने जाती थी. 10वीं क्लास के दौरान टीचर ने उसे घर बुलाया और जूस में नशीला पदार्थ पिलाया. इसके बाद जब वह बेहोशी हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और 15 लाख रुपये मांगे.  डरी-सहमी लड़की ने घर के गहने चुराकर टीचर को दे दिए, जब गहने गायब होने पर मां ने पूछताछ की तो बेटी ने सारी घटना बता दी.

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी टीचर के बारे में मैं लगातार पुलिस को बताती रही. लेकिन पुलिस ने नहीं पकड़ा. एक दिन जब आरोपी अपने फ्लैट पर आते हैं तो मैंने खुद ही पुलिस को बुलाकर पकड़वा दिया. पकड़ने के बाद अपराधी को आराम से रखा गया. न ही कोई पूछताछ हुई, न ही कुछ... आराम से उसके फैमिली वाले आ रहे थे, जा रहे थे. मुझे बोला गया कि बाहर बैठो. सुबह 10 से बैठी रात 10-11 बजे तक थाने में बैठी रही. इसके बाद कॉन्स्टेबल ने बोला कि यहां क्यों बैठी, यहां से चली जाओ. 

पुलिस ने बताई नई कहानी

महिला थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं. टीचर का पीड़िता की बड़ी बहन से लंबे समय से प्रेम संबंध था. दोनों ने लव मैरिज कर ली और हाईकोर्ट से प्रोटेक्शन ऑर्डर भी ले लिया है. बड़ी बहन ने टीचर के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया. इसी बात से नाराज होकर मां ने छोटी बेटी के जरिए टीचर के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया लड़की बालिग हो चुकी है शादी हो चुकी है और कोर्ट प्रोटेक्शन भी है. हम पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं. कई फैक्ट्स आ रहे हैं, जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. 

यह भी पढे़ं-

राजस्थान: स्कूल की जर्जर बिल्डिंग ध्वस्त, पर नया भवन कब बनेगा? कहीं मंदिर तो कहीं खुले में लगती क्लास

राजस्थान रोडवेज में सिर्फ 1 रुपये के लिए नाबालिग की पिटाई, बस से उतारकर कंडक्टर ने रॉड से किया लहूलुहान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close