विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

अजमेर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान के ऊपर गिरी 11 KV की लाइन; 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Rajastan News: अजमेर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन मकान पर 11 केवी लाइन गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

अजमेर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान के ऊपर गिरी 11 KV की लाइन; 3 लोगों की दर्दनाक मौत
अजमेर में निर्माणधीन कर पर गिरी बिजली का तार
NDTV

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में एक दिल दहला देने वाला और दर्दनाक हादसा सामने आया है. जिले के सावर थाना क्षेत्र के बिसुन्दनी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब 11 केवी की लाइन अचानक निर्माणाधीन मकान पर गिर गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई.

घर की तराई का काम कर रहे थे तीनों

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मरने वाले तीनों लोग घर की तराई का काम कर रहे थे, तभी अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया और पूरे घर में करंट दौड़ गया. जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है.

बेटी दामाद और सास की मौत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी 60 वर्षीय प्रेमदेवी अपने निर्माणाधीन मकान में समतलीकरण का कार्य कर रही थी. सुबह करीब छह बजे वह अपनी बेटियों व दामाद के साथ काम में व्यस्त थी. इसी दौरान मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन गुजरी जिसमें करंट फैल गया और वे सभी इसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में प्रेमदेवी, उनकी बड़ी बेटी माया देवी (45) और दामाद कंवरलाल (50) निवासी कादेड़ा गंभीर रूप से झुलस गए. प्रेमदेवी की छोटी बेटी तारा देवी (22) भी बुरी तरह झुलस गई.

तीन की मौत, एक की हाल गंभीर

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सभी को सावर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमदेवी, माया देवी और कंवरलाल को मृत घोषित कर दिया. वही तारा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. सावर थाना प्रभारी भंवरलाल के अनुसार, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रेमदेवी विधवा थी और उसके पति लादू राम की पहले ही मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: बाबा साहब की मूर्ति पर कीचड़ लगाकर किया खंडित, गुस्साए ग्रामीण बोले- '4 दिन में लगाई जाए नई प्रतिमा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com