विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2026

डेढ़ साल से व‍िवाह‍िता लापता, ससुर और भाई पानी की टंकी पर चढ़े  

मह‍िला के घर वालों ने पुल‍िस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. सूचना पर पुल‍िस मौके पर पहुंचकर मान मनौव्‍वल क‍िया, लेकिन वे नीचे नहीं उतरे.

डेढ़ साल से व‍िवाह‍िता लापता, ससुर और भाई पानी की टंकी पर चढ़े  
फलौदी में पानी की टंकी पर चढ़े विवाहिता के भाई और ससुर को नीचे उतरने के लिए मनाते रहे.

फलौदी में डेढ़ साल से लापता व‍िवाह‍िता का अभी तक पता नहीं चल सका, इससे नाराज ससुर और भाई पानी के टंकी पर चढ़ गए. आरोपियों की ग‍िरफ्तारी नहीं करने का पुल‍िस वालों पर आरोप लगाया. आसपास के लोगों ने बहुत समझाया, लेक‍िन वे नीचे नहीं उतरे. सूचना पर पहुंची पुल‍िस और प्रशासन‍िक अध‍िकार‍ी मौके पर पहुंच गए. काफी देर तक समझाने और आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद वे पानी की टंकी से नीचे उतरे.  

महिला डेढ़ साल पहले लापता 

फलौदी के चाखू थाना क्षेत्र की संगीता राव करीब डेढ़ साल पहले लापता हो गई थी. संगीता राव के परिजनों ने जिस व्यक्ति पर पहले आरोप लगाए थे, उसी व्यक्ति के परिजन गांव की एक दुकान से सामान ले गए. इस घटना के बाद संगीता राव के परिवार में भारी रोष फैल गया. परिजनों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

 अपनी मांग पर अडे़ रहे 

इसी नाराजगी के चलते संगीता राव का भाई और ससुर गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए, और न्याय की मांग करने लगे. उनका कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे, और वे पानी की टंकी पर चढ़े रहेंगे. इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, और लोग उन्हें समझाइश कर नीचे उतारने की कोशिश करते रहे. 

DSP के समझाने पर नीचे उतरे 

प्रशासन को भी सूचना दे दी गई, जिसपर पुलिस टीम के साथ एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे. टंकी पर चढ़े दोनों को समझाते रहे, लेक‍िन दोनों ही अपनी मांग पर अड़े रहे. डीएसपी अचल सिंह देवड़ा तुरंत मौके पर पहुंचे, और टंकी पर चढ़े दोनों को ठोस आश्वासन द‍िया. उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिखाया. इसके बाद दोनों नीचे उतरने को राजी हुए.

यह भी पढ़ें: अलवर में सरकारी स्कूल के टीचर ने लगाई फांसी, चार पन्‍नों का सुसाइड नोट म‍िला 

 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com