विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2026

होली में रंग में रंगे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, ढोल की थाप पर जमकर थिरके 

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम मंगलवार को अपने व‍िधानसभा पहुंचे. कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ होली खेली.  

होली में रंग में रंगे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, ढोल की थाप पर जमकर थिरके 
मंत्री जवाहर सिंह बेढम होली पर अपने विधानसभा क्षेत्र बृज नगर में होली मनाई.

डीग जिले में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही नजर आया. राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बृज नगर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ पारंपरिक अंदाज में होली खेली. एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. होली के गीतों पर लोगों के साथ डांस क‍िया. जिसका वीडिया वायरल हो रहा है. 

देसी अंदाज ने जीता सबका दिल

कार्यक्रम के दौरान मंत्री बेढम पूरी तरह से बृज की संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए. उन्होंने न केवल लोगों को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी, बल्कि खुद ढोल-नगाड़ों की कमान संभाल ली. ढोल की थाप और पारंपरिक लोक गीतों के बीच मंत्री जी को झूमते देख कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया. उनके साथ मौजूद स्थानीय लोगों ने भी जमकर नृत्य किया, और 'होली है' के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया. उनका ये अंदाज लोगों का द‍िल जीत ल‍िया. 

संस्कृति और सादगी का संगम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री जवाहर सिंह बेढम बिना किसी वीआईपी प्रोटोकॉल के ज़मीन पर बैठकर लोगों के साथ फाग गाते और खुशियां बांटते दिखे. कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री जी का यह सादगी भरा अंदाज ही उन्हें जनता के करीब लाता है. इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की, और कहा कि बृज की होली भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है.  

बृज नगर नाम की सौगात

गौरतलब है कि मंत्री बेढम के प्रयासों से ही हाल ही में 'नगर' का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से 'बृज नगर' किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में इस बार होली को लेकर विशेष हर्ष देखा गया.

यह भी पढ़ें: चूरू के द रॉयल ट्रीट होटल में अंधाधुंध फायरिंग, कारोबारी की हत्‍या; 3 लोग घायल  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com