विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

Rajasthan: बदमाशों ने टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात, गाड़ियों और केबिन में तोड़फोड़

Rajasthan: टोल पर उत्पात की घटना CCTV कैमरे में भी दर्ज हो गई. पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

Rajasthan: बदमाशों ने टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात, गाड़ियों और केबिन में तोड़फोड़
राजस्‍थान के टोल प्‍लाजा में तोड़फोड़ की.

Rajasthan: डीडवाना जिले से होकर गुजर रहे कोटपुतली-सीकर मेगा हाईवे पर कुचामन जिलिया टोल प्लाजा पर शन‍िवार देर रात को गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने हमला बोल दिया. इस दौरान बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया, और टोल प्लाजा पर खड़ी गाड़ियों, केबिन और ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की. टोल कर्मियों से भी मारपीट की. घटना के बाद टोल प्लाजा पर चारो ओर कांच ही कांच बिखरा नजर आया. टोल पर उत्पात की यह घटना CCTV कैमरे में भी दर्ज हो गई. पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

गाड़‍ियों भरकर आए थे बदमाश

कुचामन थाना प्रभारी सतपाल चौधरी ने बताया कि इस मामले में आरएसआरडीसी ईकाई सीकर के परियोजना अधिकारी सुमित कुमार गढ़वाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि जिलिया टोल प्लाजा पर गत देर रात्रि को अज्ञात बदमाश गाड़ियों में भरकर आए और अचानक टोल प्लाजा पर हमला बोल दिया. उन्होंने टोल केबिन और टोल बिल्डिंग में भारी तोड़‌फोड़ की. साथ ही टोल इंचार्ज की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. 

टोल प्‍लाजा के केब‍िन में तोड़फोड़ की.

टोल प्‍लाजा के केब‍िन में तोड़फोड़ की.

पुल‍िस ने घटनास्‍थल का ल‍िया जायजा 

घटना की जानकारी मिलने पर कुचामन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी नेमीचंद खारिया, डिप्टी एसपी अरविंद विश्‍नोई, सीआई सतपाल सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की.

पुल‍िस ने 4 आरोप‍ियों को ड‍िटेन क‍िया   

एएसपी नेमीचंद ने बताया कि टोल पर तोड़फोड़, मारपीट और गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने के मामले में बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश, विक्रम, रिछपाल और प्रकाश को डिटेन किया है.  इन आरोपितों से पूछताछ जारी है.  साथ ही इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: जयपुर के रहने वाले थे पायलट राजवीर स‍िंह, केदारनाथ हेलीकॉप्‍टर क्रैश में मौत; 4 महीने पहले बने थे जुड़वां बच्चों के पिता

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com