राजस्थान में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ 5.99 लाख से ज्यादा चालान

राजस्थान में औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ 5.99 लाख से ज्यादा चालान जारी किए गए हैं. वहीं जुर्माने के तौर पर औद्योगिक इकाइयों से 16.56 करोड़ रुपये की रकम वसूली गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan News: राजस्थान में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ 5.99 लाख से ज्यादा चालान जारी किए गए हैं. वहीं जुर्माने के तौर पर औद्योगिक इकाइयों से 16.56 करोड़ रुपये की रकम वसूली गई. इस बात की जानकारी राजस्थान सरकार की ओर से मंगलवार को विधानसभा में दी गई है. राज्य सरकार के अनुसार, यह जुर्माना जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 के बीच वायु प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण गतिविधियों और गाड़ियों से वसूला गया. 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रताप सिंह सिंघवी द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में यह लिखित जानकारी दी गई.

किस साल हुई कितनी वसूली

राज्य सरकार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, एक जनवरी से 31 दिसंबर 2023 के बीच 23,609 चालान काटे गए और जुर्माने के तौर पर 2.7 करोड़ रुपये वसूले गए. वहीं प्रवर्तन एजेंसियों ने 2024 में 38,551 चालान जारी किए और 3.9 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला. वहीं एक जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक कुल 46,445 चालान जारी किए गए, जिससे जुर्माने के तौर पर 3.5 करोड़ रुपये वसूले गये.

इसके अलावा, 28 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 के बीच ई-डिटेक्शन सिस्टम के जरिए 4,90,421 चालान जारी किए गए और इस दौरान 6.347 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया. उत्तर में बताया गया कि कुल मिलाकर इस अवधि के दौरान 5,99,026 चालान जारी किए गए और जुर्माने के तौर पर 16.56 करोड़ रुपये वसूले गए.

Advertisement

राज्य सरकार ने बताया कि यह कार्रवाई औद्योगिक प्रतिष्ठानों, निर्माण गतिविधियों व वायु प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों के खिलाफ की गई.

यह भी पढ़ेंः GST चोरी के मामले में राजस्थान हाई कोर्ट ने खारिज की केंद्र की याचिका, आरोपी को मिली जमानत

Advertisement