प्रतीकात्मक तस्वीर
जयपुर:
Mother commits Suicide with Twin Son: राजस्थान के दूदू जिले में मंगलवार को एक महिला ने अपने चार वर्षीय जुड़वां बच्चों के साथ पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. स्थानीय पुलिस के मुताबिक महिला के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे अभी जुड़वां बच्चों के साथ खुदकुशी करने वाली महिला की सुसाइड के कारणों का पता नहीं लग सका है.
मृतका की पहचान 30 वर्षीय आशा देवी के रूप में हुई है, जो अपने चार वर्षीय जुड़वां बेटे श्रेयांश और शिवांग के साथ पंखे से फंदा लगाकर झूल गई, जिससे तीनों की मौत हो गई. महिला का पति मकान निर्माण में लोहे की शटरिंग का काम करता है.
मामला दूदू थाना का है. दूदू थाना प्रभारी इंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि मामले में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 176 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गये है और मामले की जांच उपखंड अधिकारी कर रहे हैं.
Advertisement
Topics mentioned in this article