इंडिया गठबंधन बैठक में सांसद राजकुमार रोत ने लिया हिस्सा, विपक्ष के बीच 5 मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन की बैठक में डूंगरपुर-बांसवाडा  सांसद और बाप पार्टी के नेता राजकुमार रोत भी शामिल हुए. इस बैठक में 23 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने हिस्सा लिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंडिया गठबंधन की बैठक (NDTV)

नई दिल्ली में सोमवार (8 जून) को इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें अलग-अलग राज्यों की पार्टियां शामिल हुई थी. खास बात यह है कि इस इंडिया गठबंधन की बैठक में डूंगरपुर-बांसवाडा  सांसद और बाप पार्टी के नेता राजकुमार रोत भी शामिल हुए. इस बैठक में 23 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने हिस्सा लिया था. बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. वहीं इस बैठक को बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बुलाई थी. बंगाल में हार के बाद बीजेपी सरकार की कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को साथ आने की अपील की है. 

धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग

आयोजित बैठक में कुल 23 विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया. बैठक में 5 सूत्रीय एजेंडे पर सहमति बनी. सभी राजनीतिक दलों की सर्वसम्मति से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की गई, क्योंकि नीट एवं CBSE परीक्षाओं में पेपर लीक के चलते लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ. 

Advertisement

साथ ही, केंद्र सरकार से मांग की कि देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, किसान की समस्याओं एवं कमजोर वर्गों पर अत्याचार जैसे मुद्दों पर तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए. चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मामले में भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने का भी निर्णय लिया गया. इसके अतिरिक्त अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया.

गठबंधन के दल हर दो माह में मिलेंगे और अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी. इस दौरान सांसद राजकुमार रोत ने भी डूंगरपुर-बांसवाड़ा क्षेत्र की मांगों को बैठक में रखा.

5 मुद्दों पर बनी विपक्ष की सहमति

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बैठक में 5 बिंदुओं पर सहमति बनी हैंः- 

SIR और वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर के मुद्दे पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखा जाएगा.

लाखों छात्रों को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों को देखते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए की मांग पर फैसला लिया गया.

Advertisement

आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए.

'INDIA' गठबंधन की सभी पार्टियों के बीच सहमति बनी की हर दो महीने में बैठक की जाएगी.

मॉनसून सत्र के दौरान हर दिन सुबह मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में एक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः BJP की राज्यसभा उम्मीदवार अलका गुर्जर के पास कुल कितनी संपत्ति? हलफनामे में दिया पूरा ब्यौरा

Topics mentioned in this article