Rajasthan Weather: नौतपा हुआ शुरू, श्रीगंगानगर में तापमान 46 डिग्री; IMD ने जारी कर द‍िया अलर्ट 

Rajasthan Weather: राजस्‍थान में भीषण गर्मी पड़ने लगी है. आज से नौतपा भी शुरू हो गया, अब गर्मी और सताएगी. मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं.

Rajasthan Weather Alert:  नौतपा की वजह से राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप आगे आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. 26 और 27 मई तक प्रदेश के कई जिलों का तापमान 47 डिग्री या उससे भी और अधिक होने की संभावना है. 

हीटवेव की चेतावनी जारी 

इस दौरान लू के थपेड़े लोगों को और बेहाल करेंगे. मौसम विभाग ने तीव्र हीटवेव की चेतावनी दी है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में श्रीगंगानगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों का तापमान 44 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ. 

Advertisement

21 शहरों में येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने आज 21 शहरों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट और 3 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझनू, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, बालोतरा, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, श्रीगंगानर में हीटवेव का येलो अलर्ट और बीकानेर, जैसलमेर और फलोदी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

नए पश्चिमी विक्षोभ से राहत मिलने की उम्मीद 

मौसम विभाग के अनुसार, 28-29 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इससे लोगों को राहत मिलेगी. बारिश की संभावना है. बारिश से तापमान में कमी आ आएगी.  आंधी और बारिश की गतिविधियां जून के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती हैं, जिससे बीच-बीच में गर्मी से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: आमेर महल में सैलानियों की एंट्री पर लगी रोक, US विदेश मंत्री के दौरे को लेकर देखें VVIP रूट का पूरा अपडेट