NDTV Rajasthan Opinion Poll: गहलोत सरकार के काम से लोग कितने संतुष्ट? जनता ने दिया ये जवाब

NDTV CSDS Rajasthan Opinion Poll 2023:राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले एनडीटीवी ने सीएसडीएस के साथ मिलकर वोटरों की नब्ज टटोली है. इस सर्वे की रिपोर्ट अब सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि राजस्थान के साथ-साथ केंद्र सरकार के काम-काज से लोग कितना संतुष्ट है.

विज्ञापन
Read Time: 18 mins
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत.

NDTV Rajasthan Opinion Poll: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले एनडीटीवी ने सीएसडीएस के साथ मिलकर प्रदेश के वोटरों का नब्ज टटोला है. नतीजों से ठीक एक महीने पहले NDTV आपको बता रहा है रजवाड़ों के राज्य राजस्थान की जनता के मन में क्या है. दरअसल NDTV ने CSDS-Lokniti के साथ मिलकर एक सर्वे किया है, जिसमें दर्जनों सवाल मतदाताओं से किए गए, और उनके जवाब लेकर हम आपके सामने आए हैं. आइए जानते हैं एनडीटीवी सीएसडीएस के सर्वें में लोगों ने क्या कुछ जवाब दिए.

हमारे सवाल और वोटरों का जवाब

गहलोत सरकार के काम से कितने संतुष्ट?
सर्वे में लोगों से पूछा गया कि गहलोत सरकार के काम से कितने संतुष्ट है? इस सवाल के जवाब में 43 फीसदी लोगों ने कहा कि हम गहलोत सरकार के पूरी तरह से संतुष्ट है. 28 फीसदी लोगों ने कहा कि कुछ हद तक संतुष्ट है. 10 फीसदी लोगों ने कहा कि कुछ हद तक अंसतुष्ट है. वहीं 14 फीसदी लोग ऐसे मिले जिन्होंने कहा कि वो गहलोत सरकार के काम से पूरी तरह असंतुष्ट हैं. 

Advertisement

केंद्र सरकार के काम से कितने संतुष्ट?
सर्वें के दूसरे सवाल में हमने केंद्र सरकार के कामकाज के बारे में लोगों से पूछा. इस सवाल के जवाब में 55 फीसदी लोगों 
ने कहा कि वो केंद्र सरकार के काम से पूरी तरह संतुष्ट है.  24 फीसदी लोगों ने कहा कि कुछ हद तक संतुष्ट है. 8 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कुछ हद तक अंसुष्ट हैं. वहीं 7 फीसदी लोगों ने कहा कि वो केंद्र सरकार के काम से पूरी तरह अंसतुष्ट है.

महिलाओं के लिए किसका काम बेहतर?
महिलाओं के लिए किसका काम बेहतर है- राज्य सरकार या केंद्र सरकार. हमारे इस सवाल के जवाब में 24 फीसदी लोगों ने राज्य सरकार का नाम लिया. जबकि 31 फीसदी लोगों ने केंद्र सरकार का नाम लिया. 26 फीसदी लोगों ने दोनों सरकार के कामकाज को ठीक बताया. वहीं 5 फीसदी लोगों ने कहा कि कोई नहीं.

भ्रष्टाचार से लड़ने में गहलोत सरकार का काम कैसा?
करप्शन से लड़के के मामले में गहलोत सरकार ने कैसा काम किया है. इस सवाल के जवाब में 39 फीसदी लोगों ने कहा बहुत अच्छा, 35 फीसदी लोगों ने अच्छा तो 15 फीसदी लोगों ने बुरा बताया. वहीं 5 फीसदी ऐसे लोग भी मिले जिन्होंने कहा कि गहलोत सरकार का करप्शन से लड़ने में काम बहुत बुरा है. 

भ्रष्टाचार से लड़ने में केंद्र सरकार का काम कैसा?
फिर भ्रष्टाचार से लड़ाई में केंद्र सरकार के काम पर हमने लोगों की राय जानी. इसपर 45 फीसदी लोगों ने कहा कि करप्शन के खिलाफ केंद्र सरकार का काम बहुत अच्छा है. 34 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार के काम को अच्छा बताया. वहीं 9 फीसदी लोगों ने बुरा तो 5 प्रतिशत लोगों ने बहुत बुरा बताया.

Advertisement

पांच साल में भ्रष्टाचार बढ़ा या घटा?
पांच साल में भ्रष्टाचार बढ़ा या घटा? इस सवाल के जवाब में 54 फीसदी लोगों ने कहा कि भ्रष्टाचार बढ़ा है. वहीं 14 फीसदी लोगों ने कहा पहले जितना करप्शन था, उतना ही है. वहीं 21 प्रतिशत लोगों ने कहा कि 5 साल में भ्रष्टाचार घटा है. 

5 साल में महंगाई बढ़ी या घटी?
किचन का जायका बिगाड़ने से लेकर जीवन की हर परेशानी से जुड़ी महंगाई के मसले पर ज्यादातर लोगों ने कहा कि महंगाई बढ़ी है.  72 फीसदी लोगों ने कहा कि बीते 5 साल में महंगाई बढ़ी है. 8 फीसदी लोगों ने कहा कि पहले जैसी ही है. वहीं 13 फीसदी लोगों ने कहा कि महंगाई घटी है. 

Advertisement

5 साल में बेरोजगारी बढ़ी या घटी?
बढ़ा 40%
उतना ही 19%
घटा 24%

5 साल में उद्योग बढ़े या घटे?
बढ़े 30%
उतने ही 19%
घटे 31%

 राजस्थान के सरकारी स्कूलों की स्थिति
सुधरी 60%
बिगड़ी 21%

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों की स्थिति
सुधरी 58%
बिगड़ी 24%

राजस्थान में बिजली-पानी की स्थिति
राजस्थान में बिजली-पानी की स्थिति पर हमने लोगों की राय जानी. 55 फीसदी लोगों ने कहा कि बिजली की स्थिति सुधरी है. वहीं 29 फीसदी लोगों ने कहा कि बिगड़ी है. वहीं पेयजल की स्थिति के सवाल पर 50 फीसदी लोगों ने कहा कि सुधरी है. 32 फीसदी लोगों ने कहा बिगड़ी है. 

राजस्थान में महिला सुरक्षा की स्थिति
राजस्थान में महिला सुरक्षा की स्थिति पर 37 फीसदी लोगों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति सुधरी है. वहीं 30 फीसदी लोगों ने कहा कि बिगड़ी है. 

राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति
राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति से जुड़े सवाल के जवाब में 34 फीसदी लोगों ने कहा कि सुधरी है. वहीं 32 फीसदी लोगों ने कहा कि बिगड़ी है. %

राजस्थान में सड़कों की स्थिति
राजस्थान में सड़कों की स्थिति के सवाल पर 42 फीसदी लोगों ने कहा कि सुधरी है. वहीं 40 फीसदी लोगों ने कहा कि बिगड़ी है.

कैसे किया गया सर्वे
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले एनडीटीवी ने वोटरों की नब्ज टटोली है. यह सर्वे 24 से 30 अक्टूबर के बीच राजस्थान की 30 विधानसभा सीटों पर किया गया है. इसमें प्रदेश की इन 30 विधानसभा सीटों पर अलग-अलग वर्ग से आने वाले 3032 लोगों की राय ली गई. जिसमें लोगों की राय यह सब आई है.  


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.