जेल में डकैत जगन गुर्जर के हत्‍यारोपी के गांव पहुंची NDTV की टीम, घर पर लगा ताला; बोलने से डर रहे गांव वाले

डकैत जगन गुर्जर का हत्यारोपी विष्णु जाट के गांव वालों ने दबी जुबान से बताया क‍ि वह पहले छोटी-मोटी चोरी करता था. उसकी आर्थ‍िक स्‍थ‍िति‍ ठीक नहीं है. उसके माता-प‍िता भी नहीं म‍िले.   

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
डकैत जगन गुर्जर के हत्यारोपी विष्णु जाट के गांव में पसरा सन्नाटा. (Photo- NDTV)

भरतपुर/डीग: अजमेर सेंट्रल जेल में धौलपुर के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद आरोपी विष्णु जाट के गांव अजान में सन्नाटा पसरा है. NDTV राजस्थान की टीम जब अजान गांव पहुंची तो विष्णु के घर पर ताला लगा मिला. माता-पिता और भाई देर रात ही घर छोड़कर चले गए. चाचा-ताऊ घर पर थे, लेकिन कैमरे पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया. 

गांव में छाया सन्नाटा 

गांव में अजीब सा मातम छाया है. गलियों में सन्नाटा है. घरों के बाहर बैठे लोग कैमरा को देखते ही अंदर चले गए. 2-3 जगह ग्रामीण आपस में चर्चा करते दिखे, लेकिन कैमरा देखते ही खिसक लिए. बताया गया कि देर रात गांव में पुलिस भी आई थी, जो सुबह लौट गई.

Advertisement

मजदूरी करता है विष्णु का परिवार  

एक ग्रामीण ने ऑफ कैमरा बताया कि विष्णु की आर्थिक हालत ठीक नहीं है. परिवार मजदूरी कर पेट पालता है. विष्णु पहले गांव में छोटी-मोटी चोरी करता था, फिर बाइक-कार चोरी करने लगा. इसी मामले में सेवर सेंट्रल जेल गया. वहां उसकी मुलाकात कृपाल हत्याकांड से जुड़े लोगों से हुई. कृपाल जघीना कुलदीप जघीना का चाचा था.

गैंगस्टर कुलदीप के हत्या में गया जेल  

व‍िष्‍णु जेल से बाहर आया और जयपुर-आगरा हाईवे पर अमोली टोल के पास रोडवेज बस में गैंगस्‍टर कुलदीप जघीना की हत्‍या कर दी. आरोप है क‍ि सबसे पहले गोली विष्णु ने ही चलाई थी. उसके बाद वह अजमेर जेल में बंद था, जहां जगन गुर्जर के साथ ही रह रहा था. रविवार को जगन गुर्जर की जेल में हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप विष्णु पर है. 

ग्रामीण ने कहा क‍ि उम्र कम है, 23-24 साल का है. नया-नया शौक और हवाबाजी के चक्कर में ये सब कर रहा है.  घटना के बाद से परिवार में भय है . पूरे गांव में दहशत का माहौल है. कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं. 

यह भी पढ़ें: डकैत जगन गुर्जर की अजमेर सेंट्रल जेल में हत्या, कभी CM वसुंधरा के महल को उड़ाने की दी थी धमकी

Advertisement
Topics mentioned in this article