NEET विवाद पर जयपुर में बवाल: पुलिस और कांग्रेस में तीखी झड़प; वाटर कैनन और लाठियों से कई नेता घायल

राजस्थान कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के खिलाफ जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया. पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा और टीकाराम जूली के नेतृत्व में बीजेपी मुख्यालय घेराव के लिए निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के खिलाफ जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया.

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले पर गुरूवार को जयपुर में प्रदर्शन किया. परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के विरोध में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार को घेरा. बीजेपी मुख्यालय की ओर कूच कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया.

पीसीसी से बीजेपी मुख्यालय तक मार्च

प्रदर्शन की शुरुआत पीसीसी कार्यालय से हुई, जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद दिग्गज नेताओं ने पैदल मार्च निकाला. कांग्रेस का लक्ष्य बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय का घेराव करना था. संसार चंद्र रोड और गवर्नमेंट हॉस्टल के पास पुलिस ने पहले से ही तगड़ी बैरिकेडिंग कर रखी थी. जैसे ही कार्यकर्ता वहां पहुंचते, पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस और धक्कामुक्की शुरू हो गई.

Advertisement

वाटर कैनन का इस्तेमाल और संघर्ष

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को अंततः वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा. तेज पानी की बौछारों के बावजूद कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी करते रहे. इस संघर्ष के दौरान पीसीसी सचिव राहुल भाकर चोटिल हो गए. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और सांकेतिक गिरफ्तारियां कीं. टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर समेत कई नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी.

आक्रामक तेवर में डोटासरा और जूली

इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को 'नीट चोर' करार दिया. डोटासरा ने कहा कि NTA के गठन के बाद से ही पेपर लीक का सिलसिला शुरू हुआ है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है. वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की. पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तंज कसते हुए कहा कि अब 'रीट का पेपर नाथी के बाड़़े' की तरह 'नीट का पेपर भी बीजेपी के बाड़े' में मिलने लगा है.

यह भी पढ़ें- HPCL ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें, राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

Topics mentioned in this article