विज्ञापन

Weather Alert: कल से नया पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ होगा एक्‍ट‍िव, आंधी के साथ बार‍िश की भव‍िष्‍यवाणी 

Rajasthan Weather Alert: 19-20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहेगा. जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40-50 Kmph) और बारिश होने की संभावना है. 

Weather Alert: कल से नया पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ होगा एक्‍ट‍िव, आंधी के साथ बार‍िश की भव‍िष्‍यवाणी 
राजस्थान का मौसम.

Weather forecast: राजस्‍थान में 18 से 21 मार्च को एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्‍ट‍िव रहेगा. पिछले 24 घंटों में कुछ भागों में मेघगर्जन, हल्की बारिश के प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है. राज्य में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है. आज (17 मार्च) राज्य में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. 

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव 

एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 18-21 मार्च के दौरान सक्रिय होने से कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज आंधी (40-50 Kmph) और बारिश होने की प्रबल संभावना है. 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश, शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. 19-20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर  रहने और जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40-50 Kmph) और बारिश होने की संभावना है. 

चित्तौड़गढ़ में तापमान 38 डिग्री के पार 

मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर में 34.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.2 डिग्री, अलवर में 31.4 डिग्री, जयपुर में 35.7 डिग्री, पिलानी में 34.6 डिग्री, सीकर में 33.0 डिग्री, कोटा में 38.0 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.6 डिग्री, बाड़मेर में 37.8 डिग्री, जैसलमेर में 35.2 डिग्री, जोधपुर में 35.7 डिग्री, माउंट आबू में 26.4 डिग्री, फलोदी में 37.0 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री, चूरू में 34.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.0 डिग्री, नागौर में 33.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35.3 डिग्री, जालौर में 34.5 डिग्री, सिरोही में 32.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 34.0 डिग्री, करौली में 33.0 डिग्री, दौसा में 35.5 डिग्री और झुंझुनूं में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

बारिश का येलो अलर्ट 

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी हल्की बार‍िश और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है. मौसम व‍िभाग ने इन ज‍िलों में येलो अलर्ट जारी क‍िया है.

यह भी पढ़ें: सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड मामला: पत्नी शीला का अल्टीमेटम- न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह करूंगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com