विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2025

ED Raid: जमीन निवेश के नाम पर 2700 करोड़ की धोखाधड़ी, रिटायर्ड सैनिक-पुलिसकर्मियों को ठगने वाले आरोपियों पर ईडी का शिकंजा

Rajasthan: दोनों आरोपियों ने ठगी 17 अप्रैल 2021 में अहमदाबाद में नेक्सा एवरग्रीन प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की.

ED Raid: जमीन निवेश के नाम पर 2700 करोड़ की धोखाधड़ी, रिटायर्ड सैनिक-पुलिसकर्मियों को ठगने वाले आरोपियों पर ईडी का शिकंजा

Nexa Evergreen Chitfund Case: राजस्थान और गुजरात में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी की कार्रवाई खत्म हो गई है. नेक्सा एवरग्रीन चिटफंड मामले में करीब 2700 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में ईडी ने शिकंजा कसा था. कार्रवाई के दौरान दो करोड़ 25 लाख की नकदी जब्त की गई है. साथ ही क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन में उपयोग की जाने वाली आईडी भी पकड़ी गई है. गुरुवार सुबह छापेमारी शुरू हुई थी, जो देर रात तक चली. सीकर, झुंझुनू, लक्ष्मणगढ़ के पनलावा क्षेत्र छापेमारी के प्रमुख केन्द्र रहे हैं. इस कंपनी पर देशभर के रिटायर्ड फ़ौजी ओर पुलिसकर्मियों से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप है. ठगी के मास्टरमाइंड रणवीर बिजारणीया और सुभास राजस्थान के लक्ष्मणगढ (सीकर) के रहने वाले हैं. 

प्रॉपर्टी के नाम पर निवेश का झांसा देकर की ठगी

दोनों आरोपियों ने प्रॉपर्टी क्षेत्र में निवेश के नाम पर लोगों को बेहतर लाभ का झांसा दिया और 17 अप्रैल 2021 में अहमदाबाद में नेक्सा एवरग्रीन प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की. कम्पनी ने प्रचारित किया कि उसकी योजना अहमदाबाद के पास धोलेरा में स्मार्ट सिटी विकसित करने की है, जिसके लिए प्रॉपर्टी खरीदी जा रही है. विज्ञापन में कहा गया कि जो भी निवेशक इस प्रॉपर्टी में कंपनी के माध्यम से निवेश करेगा, उसे बेहतर लाभ होगा और प्रतिफल के एक हिस्से का नियमित रूप से भुगतान भी किया जाएगा. शुरुआत में कंपनी से जुड़े निवेशकों को कंपनी संचालकों ने वादे के अनुसार भुगतान भी किया और अन्य लोगों को जोड़ने के लिए शानदार कमीशन के ऑफर भी दिए.  

हेलिकॉप्टर से अपने खर्चे पर निवेशकों को बुलाते थे ठग

शुरुआत में कंपनी ने निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के बड़े निवेशकों को साइट दिखाने के लिए हवाई जहाज से अपने खर्चे पर अहमदाबाद बुलाया और उनकी शानदार मेहमाननवाजी भी की. जब लोगों का विश्वास जमा तो नए लोग जुड़ते गए. दो साल बाद कम्पनी निवेशकों को किए गए वादे के अनुसार भुगतान देने में देर करती रही और एक दिन अचानक ही कंपनी के सभी कार्यालयों के ताले लग गए. संचालक व कम्पनी के मुख्य अधिकारी भूमिगत हो गए. अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने की आशंका में निवेशकों ने कुछ समय तो सब्र किया. बाद में कंपनी, इसके संचालक व प्रमुख अधिकारियों के खिलाफ राजस्थान, गुजरात, दिल्ली व उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में मामले दर्ज होना शुरू हुआ. कम्पनी के खिलाफ पहला मामला भी सीकर में दर्ज हुआ. 

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में 25 जगहों पर ED की छापेमारी, नेक्सा एवरग्रीन में 2700 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का है मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com